

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एक समय था जब बिहार में शराब बंदी के समर्थन में खासकर गरीब तबके की बढ़-चढ़कर महिलाएं सरकार के पक्षधर हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान समय में पुरुषों के साथ दर्जनों महिलाएं भी शराब के अवैध कारोबार में लगी हुई हैं।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बुधवार को देखने को मिला है। जब बिरौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर तीन महिलाओं को कुल 14 लीटर 700 एम एल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इसमें साहो पंचायत के लंका टोला से प्रमिला देवी और कमली देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ तथा हरशेर गांव की मंजू देवी को 10.700 एम एल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि देसी शराब के साथ गिरफ्तार तीन महिलाओं को मद्य निषेध अधिनियम के तहत जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय भेजा गया है।


