पंजाब में ये क्या हो रहा है। लगातार सुरक्षाकर्मी और जवान खुद मर रहे हैं अपने परिजनों को मार रहे हैं। ताजा मामला आईजी के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार की है जिसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है लेकिन पहले चलिए मार्च महीनें में जब पंजाब सीएम हाऊस की सुरक्षा में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली थी।
दोस्त की शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था घर और फिर क्या हुआ…पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था।
सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं, गत पांच अप्रैल को गुरूदासपुर में पहले पत्नी और बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट उतारा फिर एएसआई भूपिंदर सिंह ने फिर खुद खुदकुशी कर ली। और अब ताजा आज यह हुआ। पढ़िए पूरी खबर
पंजाब पुलिस के आईजी के चंडीगढ़ आवास पर तैनात एक कांस्टेबल ने बीती रात सर्विस गन से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल के चंडीगढ़ आवास पर कांस्टेबल सुशील कुमार बतौर संतरी तैनात था। सुशील कुमार ने बीती रात आईजी आवास पर ड्यूटी के समय अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां तैनात अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सुशील की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार सुशील को किसी प्रकार की ऑफिशियल ड्यूटी का तनाव नहीं था। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को भी ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुशील को लहूलुहान हालत में बेसुध गिरा पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया।