back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

गायघाट नहर से मिली तीन दिनों से लापता बरूआरी गांव के हिमांशु की लाश….मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश नहर से बरामद हुई है। जो तफ्तीश सामने आई है उसके मुताबिक युवक तीन दिनों से लापता था। आज उसकी लाश नहर से मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, उसकी पहचान बरूआरी गांव के स्व. गौतम कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में (Dead body of Himanshu of Baruari village found from canal) हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,आज सुबह ठीकापाही के समीप नहर में एक लाश तैरती हुई मिली। ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो पूरे इलाके में यह बात फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची गायघाट पुलिस ने नहर से शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। उसकी पहचान हिमांशु के तौर पर हुई। हिमांशु जैसा कि मौके पर लोगों और पुलिस ने बताया कि वह तीन दिनों से लापता था। लोगों और परिजनों की उसकी पहचान करते हुए आगे की कार्रवाई में (Dead body of Himanshu of Baruari village found from canal) जुट गए हैं।

- Advertisement -

परिजनों के मुताबिक हिमांशु तीन दिनों पूर्व उक्त नहर के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह वहां लापता हो गया। उसका शव तीन दिनों के बाद पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वह नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया था। जिसके कारण डूबकर उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद सूचना पाकर एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस (Police) मौके पर पहुंचकर ढूंढ रही थी, लेकिन गुरुवार की देर शाम तक शव नहीं मिला था।

शुक्रवार को नहर में अचानक पानी में उपलाता शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग प्रशासन से की है।

गायघाट थानाध्यक्ष मोनू कुमार (Monu Kumar) ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

The Kerala Story 2 News: ‘द केरला स्टोरी 2’ ने मचाया तहलका, छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन!

The Kerala Story 2: सिनेमाई दुनिया में एक बार फिर विवादों और उम्मीदों के...

आज का राशिफल: 5 मार्च 2026, कर्क सहित सभी राशियों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में हर पल ग्रहों की चाल और...

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें