मई,19,2024
spot_img

वाराणसी के होटल में बिहार के मंत्री Tej Pratap Yadav से बदसलूकी, सामान के साथ बाहर निकाला

spot_img
spot_img
spot_img
बिहार सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से वाराणसी के होटल में बदसलूकी की गई है। उनका सामान बाहर निकाल दिया गया। उन्हें बाहर निकाल दिया गया है।  होटल प्रबंधन ने तेज प्रताप को सामान सहित बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद बवाल मच गया।

घटना स‍िगरा के एक होटल की बताई जा रही है। जहां व‍िवाद के बाद तेज प्रताप यादव को सामान के साथ होटल से बाहर कर द‍िया गया। मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुल‍िस इस घटना की जांच में जुटी है।

होटल प्रशासन ने उनका पूरा सामान कमरे से निकालकर रिसेप्शन पर रखा दिया गया। तेज प्रताप यादव शाम में अस्सी घाट घुमने के लिए गए थे। वहां से लौटने में थोड़ी देर हो गयी। रात में जब वो वापस आए तो देखा कि उनका सामान रिसेप्शन पर रखा गया था। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

मंत्री तेज प्रताप बीती रात सिगरा स्थित होटल अरकाडिया (Arcadia) के प्रबंधन पर बिफर पड़े। उन्होंने बिना अनुमति लगेज को कमरे से बाहर करने व उसकी तलाशी लेने का आरोप लगाया। होटल प्रबंधन के इस रवैए से आहत मंत्री ने इलाकाई पुलिस थाने में तहरीर दी। इस प्रकरण से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

यह घटना शुक्रवार और शनिवार की देर रात 1 बजे की है। मंत्री तेजप्रताप यादव अपने निजी दौरे पर वाराणसी आए थे। जहां वे वाराणसी कैंट रोडवेज क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरा नंबर 205 में रुके थे। जबकि, कमरा नंबर 206 में उनकी निजी सहायक और सुरक्षा कर्मी ठहरे थे।

तेज प्रताप यादव बीते शुक्रवार को निजी दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद काशी के घाटों की अलौकिक छंटा निहारी। देर रात उनके पहुंचने से पहले होटल के कर्मचारियों ने सामान रिसेप्शन पर लाकर रख दिया गया था। इस पर तेज प्रताप यादव ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने देर रात करीब 12:30 बजे तेजप्रताप ने इस पूरे प्रकरण की सूचना वाराणसी कमिश्न को दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

शनिवार को मंत्री तेज प्रताप यादव शाम में गंगा घाट पर दर्शन-पूजन और गंगा घाट की सैर करके लौटे तो देखा कि उनका सामान होटल के रिशेप्शन पर पड़ा है। उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का भी कमरा खाली करा दिया गया था। होटल संचालक की इस करतूत की सूचना पुलिस को दी गई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें