

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गौतम पाठक हत्याकांड मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घनश्यामपुर गौतम पाठक हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है।
- Advertisement -
- Advertisement -
इसमें यह बात सामने आई है कि दोस्तों ने की थी गौतम की हत्या। पुलिस ने हरियाणा से दोनों गुनहगार दोस्त को दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार, Love Affairs की आग में हुआ था Gautam का Murder। इस घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को स्थानीय पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया करते हुए बड़ा खुलासा किया है कि उसकी हत्या में शामिल गौतम के दोस्त ही निकले (Big disclosure of Ghanshyampur Gautam Pathak murder case)। पढ़िए पूरी खबर
गौतम मर्डर केस का खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को कई चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिशंकर झा के आवेदन के आधार पर अपने साला गौतम पाठक, जो टेम्पो चालक थे को गायब होने तथा घनश्यामपुर गैस गोदाम से सटे दक्षिण पुलिया पर लावारिस हालत में टेम्पो मिलने के आरोप में दर्ज किया गया है।
घटित घटना के संबंध में घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 63/23 दिनांक 30-3-23,धारा 363 भादवि परिवर्तित धारा 363,302, 201,34 भादवि के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की दर्ज की गई।
एसडीपीओ ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस हत्याकांड का उदभेदन किया गया। 3 अप्रैल को अलीनगर थाना अन्तर्गत टीकापट्टी के खेत के हत्ता मे मिट्टी के नीचे से गौतम पाठक का शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक, अनुसंधान, सीडीआर ,टॉवर लोकेशन के आधार पर अपराधी शिवम कुमार झा पिता सुरेंद्र झा एवं बिक्रम कुमार झा पिता महेश झा दोनों साकिन रसियारी थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा की संलिप्तता पाते हुए उन दोनों का टॉवर लोकेशन पानीपत (हरियाणा) पाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्य के बाहर जाने की अनुमति प्रदान की गई।
इसके बाद, थानाध्यक्ष अजित कुमार सहित आठ पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर हरियाणा पहुंच कर स्थानीय थाना के सहयोग से दोनों आरोपी को पकड़ा गया है।
पकड़ाए दोनों अपराधियों ने अपना दोष को स्वीकार किया है। वहीं, उसके बताए गए स्थान से मृतक का बिना सीम का मोबाइल बरामद किया गया। अपराधियों ने मृतक के मोबाइल में लगे सील को तोड़ देने की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की ओर से किए गए घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होना माना जा रहा है।
एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की ओर से गठित टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अलावा पुअनि सजीवन पासवान, सअनि अरुण कुमार झा, तकनीकी शाखा के चंदन कुमार, रामबाबू राय, राहुल कुमार, मुकेश कुमार तथा थाना मैनेजर रमणजी पासवान को शामिल किया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
- Advertisement -

