back to top
26 जुलाई, 2024
spot_img

अवैध संबंध में सनकी दरिंदे पति की एसिड वाली खूनी होली…पत्नी-बेटे की हत्या कर दूर जंगल में लाशें फेंकी, तेजाब से जलाया

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

वैशाली जिले के हाजीपुर से एक सनसनी वाली खबर है जहां एक सनकी दरिंदे पति अरविंद ठाकुर ने खूनी खेल का तेजाब वाली होली खेली। एक युवक ने अवैध संबंधों की वजह से अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद दोनों लाशों को घर से कई किलोमीटर दूर जंगल में फेंका। उसे एसिड डालकर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों लाशों की शिनाख्त करने में घंटों लग गए। घटना के बाद सनकी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मामला, वैशाली के महुआ का जहां जंदाहा थाने के धंधुआ जंगल में दो लाशें मिलीं। मृतकों की पहचान महुआ की अरविंद ठाकुर की पत्नी चंचल और उसके बेटे आशीष के रूप में हुई है। दोनों शव बुरी तरह से जले हुए थे। एक बेटा इसलिए बच गया, क्योंकि वह ननिहाल में था। शव की पहचान न हो इसलिए दोनों का चेहरा एसिड से जला दिया। फिर गांव से 10 किलोमीटर दूर शव फेंक आया।

जब बदबू उठी तो शव का पता चला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आशंका जताई कि शव को एसिड से जलाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर – छुट्टी, प्रमोशन और पेंशन सब ऑनलाइन!

राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी पप्पू ठाकुर व उनकी पत्नी कोमल देवी ने वीभत्स महिला के शव को पुत्री चंचल देवी और बच्चे के शव को नाती आशीष के रूप में पहचान की। दोनों शवों का चेहरा गल चुका था

मृतक चंचल की मां का कहना है महुआ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मधौल निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र अरविंद ठाकुर से पुत्री चंचल की शादी 2010 में की थी। चंचल के पति अरविंद ने अवैध संबंधों के चलते दोनों की हत्या कर दी और फिर शवों को जलाने की कोशिश की।

इसके बाद चंचल और उसके बेटे के शवों को जंगल में फेंक दिया। बताया जाता है कि महुआ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मधौल निवासी अरविंद ठाकुर से चंचल की शादी 2010 में हुई थी। चंचल को 2 बेटे हैं। बड़ा आशिक 8 वर्ष और आशीष 6 वर्ष का है। आशु ननिहाल में पल रहा है। बता दें कि आरोपी अभी फरार है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  आप शहर में हैं या गांव में...किराएदार हैं तो आपको भी मिलेंगी 125 यूनिट फ्री बिजली, पढ़िए बस करना होगा ये छोटा-सा काम

इस संबंध में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि आरोपी पति को महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चंचल के पिता द्वारा थाने में आवेदन दी गई थी। जिसके अधार पर पति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जरूर पढ़ें

बसबीट्टी में मामा श्री, 4 शराब तस्कर फरार, हुई पहचान, 504 लीटर नेपाली शराब बरामद

बेनीपुर, देशज टाइम्स | बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ गांव में बहेड़ा पुलिस...

Darbhanga में Mission Shakti | जल्द शुरू होंगे Women’s Hostel और One Stop Center

दरभंगा, देशज टाइम्स | जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति योजना एवं...

Darbhanga में Women Safety पर बड़ा एक्शन! लंबित केसों के जल्द होंगे निपटारे, ₹10,000 की मदद – मिलेगा और बेहतर सहारा!

दरभंगा,देशज टाइम्स: जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने शनिवार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें