spot_img

ट्रक का ब्रेक फेल, नो एंट्री में घुसा…जो सामने आया रौंदता चला गया, 8 को कुचला, दो की मौत

spot_img
- Advertisement -

कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आठ लोगों को कुचल डाला। दरअसल, बेकाबू ट्रक नो एंट्री में घुस गया था। इन आठ लोगों में दो की मौत हो गई है। वहीं, कई की हालत नाजुक बनी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नो एंट्री में घुसा ट्रक हो गया इतना बेकाबू जो सामने आया रौंदता चला गया। हादसा, सोमवार का है जहां को एक तेज रफ्तार ट्रक ने करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। मौके पर ही दो लोगों ठाकुर दयाल जायसवाल (56 साल) और मानसी पासवान (14 साल) की मौत हो गई है। आनन- फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीरावस्था में जख्मियों को रेफर कर दिया गया है…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Public Grievance Portal: बिहार में आम लोगों की शिकायतें होंगी तुरंत दूर, राजस्व विभाग का बड़ा कदम! मंत्री दिलीप जायसवाल की पहल -Portal की मॉनिटरिंग के लिए 9 अधिकारी तैनात

हादसा चांदनी चौक पर सोमवार की दोपहर हुई जहां एक ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर हैं। चार लोगों को वाराणसी रेफर किया गया है। दो लोगों का इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक रामगढ़ रोड की तरफ से आ रहा था। ओवरब्रिज से नीचे चांदनी चौक की तरफ उतरने के बाद भी चालक ने स्पीड कम नहीं किया। ट्रक के चालक ने बाइक, टेंपो और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। पैदल चलने वालों को भी कुचल दिया और भभुआ वाले रोड में बढ़ गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: गुरुवार, 21 मई को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल: गुरुवार, 21 मई का दिन कुछ राशियों के लिए जहां तरक्की...

‘ मेरे भाई के साथ करती थी…’, होश में आते ही बोला Darbhanga में 4-4 खून करने वाला – बच्चों को लेकर भी कह...

Darbhanga Murder Case: बिहार के दरभंगा में पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या...

Bihar Constable Exam: 16 लाख से अधिक उम्मीदवार, सरकार का बड़ा कदम, जानिए

Bihar Constable Exam: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

‘समधिनिया पर हमला हुआ, अब तोहरो पर होगा…’ केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को सरेआम धमकी, Video Viral होने के बाद एक्शन में पुलिस!

गया: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर सरेआम हमला करने की धमकी...