spot_img

छपरा में दारू-बालू की धिक्कारी में लिप्त 3 ASI समेत 5 पुलिसकर्मी बर्खास्त, दरभंगा-मिथिलांचल की कब आएगी बारी…हे सरकार…

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। छपरा में तीन एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। शराब और बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप हैं। सारण जिले के एसपी ने पांच सिपाहियों-पुलिस पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

- Advertisement -

गंभीर आरोप प्रमाणित होने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने यह कार्रवाई की (Five policemen including 3 ASI sacked in Chhapra) है। मगर, सवाल यहीं से उठता है आखिर दरभंगा के आलाधिकारी या फिर संपूर्ण मिथिलांचल के पुलिस अधिकारी ऐसी कार्रवाई कब करेंगे…सांठ-गांठ तो यहां भी है…जो दिखा है…मगर कार्रवाई शून्य…आखिर क्यों…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, छपरा के अलग-अलग थानों में तैनात पांच पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें 3 एएसआई, एक जवान और एक पीटीसी शामिल हैं

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर तीखा तंज, 'पगड़ी संभालकर रखिए, विजय सिन्हा की नजर है!'

चरित्र प्रमाण पत्र में रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही 863 विकास कुमार, शराब कारोबारी से सांठ-गांठ में सअनि हरेंद्र पासवान, बालू माफिया से सांठ-गांठ में सअनि अशोक कुमार सिंह, ट्रकों से अवैध वसूली में सअनि उमेश राम एवं पीटीसी 724 उमेश कुमार का नाम शामिल है।

आरोप प्रमाणित होने के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे पुलिस के आलाधिकारियों के चलते ही दूसरे जिला के पुलिसकर्मियों में थोड़ा भय दिखता है। एक अरसे के बाद किसी एसपी ने इस तरह की कार्रवाई की है।

मिथिलांचल इलाके की बात करें तो यहां के पुलिसकर्मी को अपने आलाधिकारियों से कोई भय नहीं है। यहां अगर किसी पर आरोप भी लगता है तो लेन-देन कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।

कई ऐसे उदाहरण है जो बयां करते हैं। यहां तक कि पुलिस मुख्यालय के आदेश निर्देश को भी रद्दी के टोकरी में डाल दिया जाता है। पुलिस के ही एक विभाग ने यहां के आला धिकारियों के कारनामे को एक पत्र के माध्यम से सरकार को सूचित किया है लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई नदारद है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा 'फायर प्रूफ'

सूचना यह भी मिल रही है कि सरकार के पास जहां पत्र भेजा गया है वहां से वह पत्र किसी कर्मी की ओर से गायब कर दिया गया है। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में दरभंगा जिला पुलिस के लिये प्रक्षेत्र हुआ करता था। यहां के डीआईजी और आईजी के पास जीतने मामले आते थे। उसे गंभीरता से लिया जाता था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव, अब CMO की सीधी निगरानी में ब्लॉक, अंचल और थाना, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

जांचों उपरांत अगर मामला सत्य पाया जाता था तो डीआईजी के नहीं चाहते भी आईजी कारवाई करते थे लेकिन अब इसके ठीक विपरीत काम हो रहें है। एसपी और आईजी का गठजोड़ हर मामले में बेजोड़ है इस कारण बेहतर पुलिसिंग नहीं हो पाती।

खैर सारण जिले में ऐसी कारवाई होने से पूरे बिहार में यह चर्चा का विषय है। लोग वहां के एसपी की वाह-वाही करने से कोई थक नहीं रहें हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल में Fire Safety Audit का बड़ा फैसला, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा होगी मजबूत

Fire Safety Audit: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आग की घटनाओं से...

Daebhanga News: दरभंगा में ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, लहठी थमाकर हुए फरार

फर्जी पुलिस फ्रॉड: बिहार के दरभंगा में एक बार फिर शातिर ठगों ने पुलिस...

Bhagalpur News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन की मौजूदगी में Bihar Agricultural University Convocation 443 छात्रों को मिली उपाधि, तकनीक से लैस थे डिग्री सर्टिफिकेट!

Bihar Agricultural University Convocation: भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह भव्य...

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: ‘टंग ऑफ स्लिप’ कहकर तेजस्वी ने खींची NDA की लाइन, ठहाकों से गूंजा सदन

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस....