

देशज टाइम्स आप सभी से आग्रह करता है, रहिए सावधान और अपनी मेहनत से कमाए रुपयों की सुरक्षा स्वयं करने की कोशिश अवश्य करें।
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बैंकों से राशि निकासी करने वाले रहिए सावधान, आपकी नासमझी और लापरवाही आपकी वर्षों के मेहनत से कमाया गया राशि को अपराधकर्मी छिनतई कर रफूचक्कर हो सकता है।
ऐसी स्थिति में प्रबंधक और पुलिस को संयुक्त रूप से बैंकों के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। चूंकि बिरौल के दो पड़ोसी थाना क्षेत्र बहेड़ा एवं घनश्यामपुर में झपट्टा मार गिरोह फिर से घटना को अंजाम दे चुका है।
ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस गिरोह के सदस्य बैंक के अन्दर की गतिविधि एवं निकासीकर्ता पर नजर रखते हैं। और इसकी सूचना बाहर इंतजार कर रहे अपने अन्य सदस्य को देते हैं।
हालांकि स्थानीय पुलिस की ओर से गश्ती और बैंकों का निरीक्षण लगातार जारी है। फिर भी निकासीकर्ता वह चाहे महिला हो या पुरूष उन्हें अपरिचित लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए।
साथ ही मोटी रकम को अपनी बाइक की डिक्की में रखने के बजाए अपने पास ही रखें। साथ ही किसी तरह की आशंका होने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क अवश्य करना चाहिए।

