

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के निर्देश पर बिरौल पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपी समेत एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- Advertisement -
गिरफ्तार किये गए लोगों में थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव निवासी मृत्युंजय सिंह, इनके विरुद्ध डीएम त्रिपाठी के न्यायालय बिरौल से टीआर 43/22जी आर 42/21का एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था।
- Advertisement -
वहीं, बिरौल थाना कांड संख्या 177/22 धारा 448, 504, 341, 323, 307, 379, 34 आईपीसी के प्राथमिकी आरोपी बिरजू केवट को गौड़ा गांव से गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
दूसरी ओर बिरौल पुलिस ने धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2022 के तहत प्राथमिकी नामजद आरोपी बबलू राम को ग्राम कोयलाजान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- Advertisement -


