spot_img

लालू के करीबी RJD के पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना, अफेयर में पिता ने ही करवाई हत्या…! हत्या से पहले गांव की बिजली गुल

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद से बड़ी खबर है जहां पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे दिवाकर की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने खलिहान में सोए दिवाकर चार गोलियां मारी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। एक ओर इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन यह सनसनी और तब बढ़ गई, जब दिवाकर की मां ने पूर्व विधायक पर ही हत्या का आरोप लगा दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,औरंगाबाद जिले में पूर्व विधायक एवं लालू यादव के करीबी रवींद्र सिंह के बेटे दिवाकर (35) की निर्मम हत्या कर दी गई। दो बार विधायक रहे रवींद्र सिंह के बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

वहीं दिवाकर की मां ने उसके पिता यानि पू्र्व विधायक पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया है। दिवाकर की मां उषा शरण का कहना है कि दोनों मां-बेटे उनके अफेयर और गलत हरकतों का विरोध करते थे, जिसके चलते पूर्व विधायक के गुर्गों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Mineral Transport News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन पर सरकार का 'कड़ा' प्रहार! 10 जून से लागू होंगे नए सख्त नियम

राजद के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के पुत्र कुमार गौरव उर्फ दिवाकर की अपराधियों ने शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 9:30 बजे की है। अपराधियों ने हिच्छन बिगहा स्थित उनके घर के पश्चिम थोड़ी दूरी पर 35 वर्षीय दिवाकर को चार गोली मारी है।

इस पूरे मामले में पूर्व विधायक की पहली पत्नी उषा शरण ने मीडिया के सामने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के लोगों ने ही दिवाकर की हत्या की है। इसके पीछे उषा शरण पति के अफेयर का विरोध को कारण बता रही हैं।

अपराधियों ने दाउदनगर नगर के हिछन बिगहा गांव में शुक्रवार की रात इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह खाना खाकर शुक्रवार की रात भी दिवाकर गांव के पास ही दालान पर सोने गया था। इसी दौरान रात में अपराधी वहां पहुंचे और दिवाकर को गोलियों से भून डाला।

दिवाकर कुमार को 4 गोलियां मारी गईं। दो गोली उसकी जांघ और दो गोली सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपराधियों ने शव को पुआल के ढेर में छिपा दिया और फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दिवाकर हमले से पहले अपराधियों ने गांव की बिजली गुल कर दी। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने दिवाकर पर हमला किया और गोली मार दी। दिवाकर को चार गोलियां लगी हैं। इसमें दो जांघ में और दो सीने में लगी हैं। ह’त्या के बाद अपराधियों ने दिवाकर के शव को वहीं पुआल में छिपा दिया और भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Murder News: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की मासूम का गला रेता, खेत में मिला शव, हड़कंप!

पूर्व विधायक की पहली पत्नी उषा शरण ने अपने पति रवींद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पहले से सब कुछ ठीक था, लेकिन पहली बार 1995 में विधायक बनने के बाद से रवींद्र सिंह का अफेयर शुरू हो गया।

उषा सिंह ने विधायक के कई महिलाओं से अफेयर होने का आरोप लगाया। कहा जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने तलाक देने की बात कही। मैं पति के रहते हुए उनकी प्रताड़ना के कारण 25 सालों से सिंदूर नहीं करती हूं। मेरे बेटे की हत्या विधायक के इशारों पर ही की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt