spot_img

कार्यक्रम से लौट रहे शिक्षक की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोली, विरोध में हंगामा-सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक शिक्षक ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश गांव निवासी योगेंद्र राम के बेटे शिव सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

शिव एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर उन्हें भून डाला। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा है। विरोध में सड़क जाम करते हुए  पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Politics News: इंडी गठबंधन की बैठक पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा बोले - यह सिर्फ एक 'ड्रामा' है!

जानकारी के अनुसार, शिव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर देर शाम शिक्षक अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्वालपाड़ा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है।

उधर, सरेआम शिक्षक की हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और एनएच 106 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि थाने के पास अपराधियों की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस प्रशासन अबतक कुछ नहीं कर पाई है हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया।

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Murder News: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की मासूम का गला रेता, खेत में मिला शव, हड़कंप!

शिक्षक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी राजेश कुमार ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। दरभंगा में विशेष का#DarbhangaNews,#BiharPension,#DBTTransfer

Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा...

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में शिक्#BiharEducation,#MithileshTiwari,#DharmendraPradhan

Bihar BPSC News: BPSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा: ये नियम भूले तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम, अभी चेक करें पूरी जानकारी!

Patna BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एडमिट कार्ड, फोटो और पहच#PatnaNews,#BPSCExam,#BiharRecruitment

Darbhanga Health News: जाले अस्पताल की लापरवाही! दवा न मिलने से मिर्गी पीड़ित किशोर की मौत, जानें पूरी घटना

दरभंगा के जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी से पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन न होने का आरोपDarbhangaNews,HealthCrisis,JaleHospital