spot_img

मोतिहारी में मौत की कहर…जहरीली शराब वाली बुरी नजर…बारी-बारी 22 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर!

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध अवस्था में बारी-बारी से बीते 36 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है। जिले के तीन प्रखंड के विभिन्न गांवों से मौत की सूचना है।

- Advertisement -

हालांकि प्रशासन ने जहरीली शराब से छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिले के हरसिद्धि, पहाड़पुर व तुरकौलिया में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

- Advertisement -

पश्चिमी चंपारण डीआईजी जयंतकांत ने फिलहाल छह लोगों के मौत की पुष्टि की है। बेतिया डीआईजी के अनुसार पूर्वी चंपारण के अलग-अलग क्षेत्रों में छह लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सात लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। डीआईजी बेतिया ने बताया कि जहरीली शराब से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डीआईजी बेतिया ने शराब से छह लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही नौ लोगों के बीमार होने की बात कही। इनमें से दो लोगों को पटना रेफर किया गया और तीन लोगों की स्थिति गंभीर है।

तुरकौलिया का लक्ष्मीपुर हॉटस्पॉट है। डीआईजी ने सात लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि स्थानीय लोगों ने इन मौतों के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार बताया है।

मरने वालों में, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक 1. रामेश्वर राम (35 वर्ष) 2. ध्रुव पासवान (48 वर्ष)3.अशोक पासवान (44 वर्ष)4. छोटू कुमार (19 वर्ष)
5. जोखू सिंह (50 वर्ष)6.अभिषेक यादव (22 वर्ष)7. ध्रुव यादव (23 वर्ष)8. मैनेजर सहनी (32 वर्ष)9. लक्ष्मण मांझी (33 वर्ष)10. नरेश पासवान (24 वर्ष)11. मनोहर यादव
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक 12. सोना लाल पटेल (48 वर्ष)13. परमेंद्र दास14. नवल दास पहाड़पुर थाना के मृतक15. टुनटुन सिंह16.भुटन माझी17.बिट्टू राय

सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक18.सुदीश राम19.इन्द्रशन महतो20.चुलाही पासवान21.गोविंद ठाकुर 22.गणेश राम

बीमार लोग, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लक्ष्मीपुर तुरकौलिया निवासी हैं।1.रामेश्वर साह (45 वर्ष)2.गुड्डू कुमार (18 वर्ष)3.विवेक कुमार (28 वर्ष)4.उमेश राम (30 वर्ष)5.अखिलेश कुमार राम (28 वर्ष)6.रविन्द्र राम (35 वर्ष)
7.प्रमोद पासवान (46 वर्ष)8.हरिओम कुमार (32 वर्ष)9.राजेश कुमार (18 वर्ष)
10.प्रमोद पासवान (35 वर्ष)

 

मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज करा रहे तुरकौलिया थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी उमेश राम ने बताया कि गेहूं की कटनी के दौरान चार लोगों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। चार में से तीन लोगों की मौत हो गई है।

मरने वालों में सगा भाई रामेश्वर राम भी शामिल हैं। वहीं तुरकौलिया के सेमना गांव निवासी इलाजरत राजेश राम ने कहा कि शुक्रवार शाम में उसने शराब पीया था। कोई परेशानी नहीं है लेकिन ऐहतियात के तौर पर सदर अस्पताल में भर्ती हो गया हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan