spot_img

श्राद्ध कर्म से लौट रहे यात्रियों की नाव गंडक में पलटी, 7 लोग डूबे, 2 लोग लापता, तलाश में जुटी SDRF की टीम

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां नाव हादसे में सात लोग नदी में डूब गए। नाव डूबने की सूचना के बाद हड़कंप मचा गया। वहीं सात में से पांच यात्रियों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई है, जबकि दो यात्री अब भी लापता हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार एक श्राद्ध कर्म से वापस लौटते समय गंडक नदी को पार करने के दौरान नाव पलट गई। इसमें नाव पर सवार सात लोग डूब गए। इनमें पांच सवार तैरकर बाहर निकल गए जबकि दो सवार अब भी लापता है।

- Advertisement -

नाव हादसे की सूचना एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया है। यह हादसा जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गंडक नदी में हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसी दौरान सात लोग नाव से गंडक नदी में स्नान करने पहुंचे तो उसी दौरान नाव नदी में पलट गई और इसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। हालांकि, काफी मश्कत के बाद पांच लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली है। जबकि, दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर नजदीकी थाने को सुचना दे दी गई है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। ये लोग गायब हुए डोंबों लोगों की शव के खोजबीन में जुटे हुए हैं।

नदी का बहाब तेज होने के कारण फिलहाल कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि, अभी भी घटनास्थल पर लोग मौजूद हैं। और, इन दोनों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...