

फोटो। बिरौल मे माइक्रोफोन से रात्रि में जागते रहो का आवाज लगाते बीआरपी के जवान, जिसे देशज टाइम्स अपने कैमरे में कैद किया है, इस उम्मीद में कि बिरौल के अलावे दरभंगा के सभी थाने और उनके थानेदार इस पहल को अपनाएंगें अपने थानाक्षेत्र में माइक्रोफोन से कहना करवाएंगें शुरू…जागते रहो।
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना के नगर क्षेत्र में पुलिस ने माइक्रोफोन के माध्यम से रात्रि गश्ती का शुभारंभ कर दिया है।
इस दौरान बीआरपी के जवान चार टोली में विभक्त होकर थाना से उपलब्ध कराया गया माइक्रोफोन के माध्यम से घरों में सोये हुए लोगों की कांनों तक जागते रहो का आवाज देना शुरू कर दिया है।
रात्रि गश्ती मे इस तरह की व्यवस्था पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कराया है। हालांकि बिरौल पुलिस की इस तैयारी की जानकारी देशज टाइम्स ने 9 अप्रैल 23 को अपने खबर के माध्यम से पाठकों को दिया था।
इधर, सुबह होते ही चौक चौराहे के चाय नास्ता के दुकानों से लेकर घरों में पुलिस के इस व्यवस्था की काफी तारीफ होने लगी है।
स्थानीय लोगों मे मनोज महतो, विनोद गोयल, मो.शद्दाम, शंभु सहनी, चौधरी सहनी, रिक्की नायक, मो.फिरोज, बिनोद सहनी सहित दर्जनों लोगों ने पुलिस के इस नये व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों के साथ अब यह बात भी उठने लगी है, लोग मांग करने लगे हैं कि यह व्यवस्था दरभंगा के सभी थाने में शुरू हो।
साथ ही कहा कि हम सभी बिरौलवासी आपसे अच्छे एवं निष्पक्ष पुलिसिंग की उम्मीद रखते हैं।
- Advertisement -


