

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव के शैख टोला में मंगलवार दोपहर इजाहुल शेख के तीन वर्षीय पुत्र अब्बू बकर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब बच्चे की गुलेशना खातून की चीख सुनकर आज पड़ोस के लोग उसके घर के तरफ दौड़े।
तो वहां अब्बू बकर की लाश जमीन पर पड़ी देखकर लोग दंग रह गए। जहां दादी कह रही थी कि बाप ने ही बेटे को मारा दिया है। इतना सुनते ही उपस्थित ग्रामीणों ने मृतक के पिता इजहुल शेख को बंधक बनाते हुए इसकी सूचना घनश्यामपुर पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया तथा पूछताछ के लिए पिता को तत्काल अपने हिरासत में ले लिया।
वहीं हत्या की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग एक के बाद एक उनके घर पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते पूरे गांव की भीड़ उनके घर पहुंच गई।
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

