

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल प्रखंड के दक्षिणी पोखराम पंचायत के के बाबा जी पोखर महादलित टोला में भीषण आग लगने से दो दर्जन से अधिक लोगों का घर जल कर राख हो गया।
- Advertisement -
घर में रखे कपड़ा, अनाज सहित लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गया। जानकारी मिलते ही सीओ विमल कुमार कर्ण, हल्का कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
- Advertisement -
सीओ ने बताया कि कर्मचारी के माध्यम से बनाए गए सूची के अनुसार अग्नि कांड में कुल 27 लोगों का जला है। अग्नि पीड़ितों को मिलने वाली सहायता उन्हें दिया जाएगा।
- Advertisement -
भाकपा( माले) के बिरौल के प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव, लालन राम, रामकिशुन साह ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। माले नेताओं ने बिरौल सीओ से अग्नि पीड़ितों को पॉलिथीन शीट, अनाज और मुआवजा देने की मांग अंचल प्रशासन से किया है।
- Advertisement -


