back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

चीन को भारत की Population वाली पटकनी, China को पछाड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना India

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की (India surpasses China to become world most populous nation) आबादी 142.86 करोड़ हो गई है।

- Advertisement -

चीन को पछाड़ कर भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख पार कर गयी है, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। वहीं 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे पायदान पर आ गया है।

- Advertisement -

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के मुताबिक, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है, जबकि अब भारत 142 करोड़ 86 लाख जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन चुका है। वहीं, तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाले देश अमेरिका की कुल आबादी अब 34 करोड़ हो गई है।

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या में 1.56 फीसदी का उछाल आया है। भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। बता दें कि यह रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है।

आबादी के मुताबिक क्षेत्रफल की बात करें तो भारत के पास पूरी दुनिया की जमीन का सिर्फ 2 फीसदी हिस्सा है जबकि चीन के पास 6.3 फीसदी हिस्सा है। जबकि दुनिया की कुल आबादी के 18 फीसदी लोग भारत में रहते हैं और लगभग 18 फीसदी लोग चीन में रहते हैं।

पूरी दुनिया की जनसंख्या पर नजर रखने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश है।

यह भी पढ़ें:  Supaul News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 39 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, संचालकों में मचा हड़कंप, देखें पूरी लिस्ट

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने हाल ही में द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023 जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। इस तरह भारत की जनसंख्या चीन की तुलना में 29 लाख अधिक बताई गयी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Traffic Challans: बिहार में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो महीने में 90 करोड़ से ज़्यादा के चालान कटे!

1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के बाद 1950 से संयुक्त राष्ट्र संघ ने जनसंख्या के आंकड़े जुटा कर उसे जारी करना शुरू किया था।

संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 25 प्रतिशत आबादी 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों की है, वहीं 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या 18 प्रतिशत है।

10 से 24 साल आयु वर्ग के 26 प्रतिशत लोग और 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है। भारत में 65 वर्ष से ऊपर के लोगों की संख्या सात प्रतिशत है। इसके विपरीत चीन में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की आबादी 20 करोड़ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानों के ताने, अशोक चौधरी और राबड़ी देवी में खट और पट... पढ़िए 'तुमको हमारी नज़र लग जाए'

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इस रिपोर्ट में भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है। वहीं, चीन में हालाल खराब हो गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI ने की बड़ी भविष्यवाणी: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबला पाकिस्तान जीतेगा?

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस, अपनी सांसें थाम लीजिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026 से...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें