spot_img

आमने-सामने टकरा गईं मालगाड़ियां, कई डिब्बे पलटे, लगी आग, तीन लोको पायलट की जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

मध्य प्रदेश के शहडोल में बुधवार तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई। इसके बाद इंजन में आग लग गई।

- Advertisement -

इस हादसे में तीन लोको पायलट की मौत हो गई हैं। और तीन घायल हैं। रेलवे ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। हादसे के बाद से इस मार्ग पर रेल आवागमन प्रभावित है। यह हादसा तड़के करीब सवा सात बजे हुआ। इस दौरान एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पलट गए

- Advertisement -

- Advertisement -

टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के पावर (इंजन) में आग लग गयी थी, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी लगने के बाद डॉक्टरों का दल मौके भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया गया। फिलहाल रेल प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और निरीक्षण कर रहे हैं।

हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कटनी की ओर से बिलासपुर जा रही संपर्क क्रांति को शहडोल में ही रोक दिया गया है, वहीं, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 15 बसों के जरिए पैसेंजर को शहडोल से बिलासपुर भेजने की तैयारियां शुरू की हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कटनी से आ रही कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई। सिग्नल रेड होने के बावजूद मालगाड़ी आगे बढ़ी और खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, और इंजन में आग लग गई।

दोनों मालगाड़ियां बुढ़ार रेलवे स्टेशन जा रही थीं। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में एक इंजन आगे और एक पीछे था। कटनी से आ रही गाड़ी में 2 चालू और एक इंजन बंद था। हादसे के बाद 4 इंजन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद चारों इंजन में आग लग गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...