spot_img

Bihar के WRD और IPRD मंत्री Sanjay Kumar Jha को बुके नहीं, बुक पसंद है…

जल संसाधन मंत्री, मिथिलांचल के सर्वेसर्वा नेताओं में शुमार, अलग पहचान, तरक्की की ताकत से बेहतर बिहार गढ़ने वाला, एक खास व्यक्तित्व, जिनकी सोच, लोगों को भाती भी है, प्रेरित भी करती है। नाम है, संजय कुमार झा, जो एक अपील के साथ संपूर्ण बिहारवासियों के बीच हैं कि अब बुके नहीं, बुक...' नेकी है यह, हम हर बार साथ देंगे...निःसंकोच आवाज़ लगा देना...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मिथिलांचल के सर्वेसर्वा नेताओं में शुमार हैं। इनकी एक अलग पहचान है। जो राजनेता भी हैं, इलाके की तरक्की को सोचने वाला एक खास व्यक्तित्व भी। इनकी यही सोच, लोगों को भाती है। उन्हें प्रेरित करती है।

- Advertisement -

अब, मंत्री संजय कुमार झा ने एक नई पहल शुरू की है। इस पहल में लोगों का भरपूर साथ भी मिलना तेजी पर है। लोग इसको तहे दिल से आत्मसात कर रहे। इसके भागीदार भी बन रहे।

- Advertisement -

दरअसल, मंत्री संजय कुमार झा ने मिथिला नव वर्षारंभ और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती के मौके पर एक खास और अलग पहल की शुरूआत की है। नाम ‘मिथिला बुक बैंक’। इस ‘एक नई पहल, एक नई शुरुआत’ के साथ उन्होंने अपने चाहने वालों, ईष्ट-मित्र, हर वर्ग से एक खास अपील की है। कहा है, अब बुके नहीं, बुक’।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए रेलवे का धांसू प्लान, तेलंगाना से मिलेंगीं स्पेशल ट्रेनें

अब मंत्री संजय कुमार झा ने क्या अपील की है, जान लीजिए, और इस मुहिम का हिस्सा बनिए। यही देशज टाइम्स की भी चाहत है। क्योंकि, श्री कृष्ण ने कहा था, कई बार हमें लगता हैं कि सारे रास्ते बंद हो गए है, पर एक रास्ता हमेशा खुला रहता है, वो जो हम खुद बनाते है….

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News दरभंगा की बदलेगी सूरत, 487 करोड़ से लगेंगे CCTV और ट्रैफिक सिग्नल! जानिए - किन - किन नगर निकायों को मिलेगा लाभ

आप कार्यकर्ता साथी, क्षेत्रवासी एवं स्नेही जन जब हमारे आवास पर मुलाकात के लिए खाली हाथ आते हैं, तो हमें अच्छा लगता है। आप में से कुछ लोग बुके (फूलों का गुलदस्ता) साथ ले आते हैं, लेकिन आपके जाने के कुछ घंटे बाद ही ये मुरझाने लगते हैं। इन्हें खरीदने के लिए आपकी ओर से खर्च किये गये पैसे का भरपूर सदुपयोग नहीं हो पाने पर मुझे अफसोस होता है।

यह भी पढ़ें:  विक्रमशिला सेतु बंद होते ही मुंगेर से आ रही 'फील गुड'! - बना उत्तर बिहार - और कोसी-सीमांचल का नया गेटवे, अब यहीं से गुजरेगा पूरा ट्रैफिक| पढ़िए हे श्रीकृष्ण

इसलिए हम आपसे अनुरोध करना चाहते हैं कि भविष्य में जो भी साथी बुके देने के बारे में सोच रहे हैं, वे कृपया इसकी जगह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बुक या स्टेशनरी (कॉपी-कलम आदि) दे सकते हैं।

हम आपकी ओर से  दी गई किताबों और लेखन सामग्रियों को ‘मिथिला बुक बैंक’ में इकट्ठा करेंगे और भविष्य में इन्हें मिथिला के चुनिंदा सरकारी स्कूलों-कॉलेजों तथा पंचायतों में स्थित पुस्तकालयों में भिजवाएंगे।

‘मिथिला बुक बैंक’ को लेकर आपके बहुमूल्य सुझावों का हमें इंतजार रहेगा। आइए, हम साथ मिलकर अपने मिथिला में ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।

 

मंत्री संजय कुमार झा के अभियान को फेसबुक पर हजारों समर्थकों का साथ मिल रहा है। लोग इनकी पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। अभियान से जुड़ रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही ‘पुलिस दीदी’ -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला – युवक ने की धक्का-मुक्की – जड़े थप्पड़| जानिए अब?

Bihar Police: पटना के फुलवारीशरीफ में 'रोको-टोको अभियान' के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पर सरेआम एक युवक ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने #BiharPolice,#PatnaCrime,#PoliceAssault

बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना...

Bihar Ward Sachiv: बिहार में 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों ने अपनी सेवा बहाली और सम्मानजनक वेतनमान की मांग की। चौरसिया समाज ने पान विकास आयोग के गठन की अपील की। नीतीश कुमार ने आश्वा #BiharNews,#WardSachiv,#NitishKumar

बिहार में हवाई क्रांति! सोनपुर-अजगैबीनाथ में बनेंगे नए एयरपोर्ट, विमान मरम्मत के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी खत्म

Bihar Aviation Policy: बिहार सरकार राज्य में पहली बार नई एविएशन पॉलिसी ला रही है। इसके तहत सोनपुर और अजगैबीनाथ में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, साथ ही विमान मरम्मत और पायलट ट्रेनिंग जै #BiharNews,#AviationPolicy,#BiharDevelopment

Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए – DARBHANGA...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर एनडीए, महागठबंधन और जन सुरा #BiharMLCElection,#AAPBihar,#BiharPolitics