spot_img

Co-operative Bank के उपाध्यक्ष और JAP नेता के घर पर 2 घंटे तक बम विस्फोट और फायरिंग के बीच 25 लाख की डकैती, परिवार को बंधक बनाकर जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरूण सिंह के घोड़ासहन थानाक्षेत्र के श्रीपुर स्थित पैतृक आवास पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

शुक्रवार की देर रात दो दर्जन से अधिक की संख्या में आए बेखौफ डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधकर बनाकर करीब पचीस लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। डकैती के दौरान बदमाशों ने करीब डेढ़ दर्जन बम फोड़े और आधा दर्जन राउंड फायरिंग भी की।

- Advertisement -

करीब दो घंटे तक बम विस्फोट व फायरिंग के बीच बदमाश लूट की घटना को अंजाम देते रहे। इस दौरान गांव में खौफ की स्थिति बनी रही। बदमाशों ने को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष के पुत्र और जाप के प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत सिंह पर हमला भी किया। डकैतों ने उन्हें चादर से ढक कर बुरी तरह पीटा और चाकू मार जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बेतिया से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलायी गयी है। अगल बगल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

साथ ही टावर डंप कर लोकेशन की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल वहां स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जुटी हुई है। जहां इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने घटना की सूचना मिलने के साथ सदर डीएसपी श्री राज को मौके पर भेजा है। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, गृह स्वामी अरुण सिंह के मुताबिक उनके घर पर दो दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोलते हुए करीब बीस लाख मूल्य के जेवरात,नगदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये।

अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिश भी लेते गये। अपराधियो ने इस दौरान उनके पुत्र जाप के प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है।

अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस की गाड़ी घटना स्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर खड़ी रही और हथियार से लैस अपराधी दो घंटे तक मेरे घर में लूटपाट करते रहे।

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उदय जायसवाल ने बताया रात में करीब 10 बजे ही हमने थाने को सूचित किया कि 20 से 25 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों का प्रवेश हमारे पंचायत क्षेत्र में हुआ है लेकिन इस सूचना के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही,नतीजतन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

जाप के प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने बताया कि घर में अपराधियों ने घुस तांडव मचाया तथा लूटपाट किया। उनके और उनके परिजनों को घायल कर दिया। साथ ही लाखों की समाप्ति लूट आसानी से फरार हो गया है। जाते-जाते दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने हस्त निर्मित बम फेके और कई राउंड फायरिंग भी किया।

जाप नेता ने बताया कि अपराधियों का उद्देश्य लूट के साथ ही मेरी हत्या करने की भी थी। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सिकरहना डीएसपी एवं स्थानीय पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan