back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta का अश्लील वीडियो…बड़ा बवंडर मचा है…FIR, तकरार, इनकार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

झारखंड (Jharkhand) के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) का एक वीडियो रविवार शाम वायरल (video viral) हो गया।

ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। लेकिन इसने राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

वहीं, अब इस वीडियो (Porn video of Jharkhand Health Minister Banna Gupta created panic) के वायरल होने के बाद मंत्री ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ वीडियो वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार को पत्र लिखकर उनकी छवि धूमिल करने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा। उन्होंने पत्र में बताया कि उन्हें कहीं से जानकारी मिली है कि उनकी तस्वीर लगा किसी अज्ञात शख्स ने अश्लील वीडियो वायरल किया है।

ऐसा लगता है मानो वीडियो चैटिंग हो रही हो। ऐेसे में साइबर सेल से जांच करवा इसमें शामिल लोगों पर केस दर्ज कराएं। इसके बाद रात 10 बजे बिष्टूपुर स्थित साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया।

इसमें धारा 469/500 आईपीसी एवं 66 (सी), 66 (ई), 67 आईटी ए एक्ट 2008 व अन्य धाराओं का जिक्र है। इस केस का अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर दीपक को बनाया गया है।

वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश है। विद्वेष की भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने षड़यंत्र के तहत एक फेक और एडिटेड वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है।

यह भी पढ़ें:  अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के 'जिम्मे' रहेंगे सरकारी शिक्षक...टन-टन-टन... सुनो घंटी बजी स्कूल की

वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोटोशॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप से यह कुकृत्य किया गया है। इसके विरुद्ध मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है।

जल्द ही पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि जिन लोगों ने मुझे फंसाने और बदनाम करने का काम किया है, उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगा।

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने मीडिया से कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पत्र के आलोक में बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

21 सेकेंड के इस आपत्तिजनक वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार रात ट्वीट किया और कांग्रेस के नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाए।

इधर, इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बताते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को एफआईआर के लिए पत्र लिखा। इसके बाद जमशेदपुर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने वायरल वीडियो को फेक और एडिटेड बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का षडयंत्र है। हम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

दरअसल,हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि, मेरी तस्वीर लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल किया है।

यह भी पढ़ें:  अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के 'जिम्मे' रहेंगे सरकारी शिक्षक...टन-टन-टन... सुनो घंटी बजी स्कूल की

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल से इसकी जांच करायी जाये। जिसके बाद धारा  469/500 आईपीसी एवं 66 (सी),66 (ई), 67 आईटी ए एक्ट 2008 व अन्य धाराओं को आधार मानते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं,  बन्ना गुप्ता ने इसको लेकर कहा कि, सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना से कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने साजिश के तहत एक फर्जी वीडियो वायरल किया है। इसमें साफ दिख रहा है कि फोटोशॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप से यह कुकृत्य किया गया है।

इसके आगे बन्ना गुप्ता ने कहा है कि, मैंने इस वीडियो के विरुद्ध FIR करवा दिया है। जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इस  वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद झारखंड में विरोधी दाल की भूमिका निभा रही भाजपा के सांसद ने जोरदार हमला बोला है।  भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि–यह है @INCIndia का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है।

महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गांधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

यह भी पढ़ें:  अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के 'जिम्मे' रहेंगे सरकारी शिक्षक...टन-टन-टन... सुनो घंटी बजी स्कूल की

इसके साथ ही सरयू रॉय ने कहा है कि, यह तो बस एक झांकी है, पूरा पिक्चर बाक़ी है. इस एक एपिसोड के बाद क़तार में कई खंड एपिसोड संभावित हो सकते हैं। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुसार @HemantSorenJMM सरकार के सभी कांग्रेसी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। अच्छा काम की झांकी है यह ! हो सकता है पूरा पिक्चर बाक़ी हो।

इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता।

बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो मामले को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्री का वीडियो वायरल होने की सूचनो के बाद पार्टी आलाकमान पूरे मामले को लेकर काफी गंभीर है।

 

बन्ना गुप्ता पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। रविवार देर शाम मामला सामने आने के बाद देर रात तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा प्रदेश प्रभारी के बीच मंथन होता रहा।

सोमवार को प्रदेश प्रभारी आलाकमान के समक्ष पूरी बातों को रख सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। पार्टी सूत्रों की माने तो आलाकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफे की भी मांग कर सकती है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें