spot_img

JDU नेता मंजूर आलम के घर से मिले जिंदा बम, कट्टे, राइफल, कारतूस, अवैध हथियारों के जखीरा देखकर पुलिस सन्न, मंजूर आलम, बेटे और भतीजे की गिरफ्तारी से कई सवाल

spot_img
- Advertisement -

नवादा में पुलिस ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं क्षेत्र के कुख्यात बदमाश मंजूर आलम को बम और कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मंजूर आलम को नरहट से पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उसके घर से 4 जिंदा बम, 7 देसी कट्टे, एक पिस्टल, एक राइफल समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपित मंजूर आलम बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू का सक्रिय कार्यकर्ता है। वह जदयू का प्रखंड अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव के पद में भी रह चुका है। हालाँकि कहा जा रहा है कि फिलहाल वह पार्टी के किसी भी पद में नहीं था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हुए 3 आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है। जदयू नेता मंजूर आलम के खिलाफ नरहट थाने में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वहीं, उसके बेटे और भतीजे पर भी पहले से मुकदमा दर्ज होने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

मंजूर आलम का आपराधिक इतिहास है। नरहट थाने में आधा दर्जन के करीब मामला दर्ज है। इसके अलावा मंजूर आलम के बेटे और भतीजे के विरुद्ध पूर्व में भी नरहट थाने में पुलिस के रजिस्टर में इनका नाम है।

मंजूर आलम को जेडीयू से नरहट प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष भी बनाया गया था। बेहतर काम करने का इनाम भी मंजूर आलम को मिला था और फिर उन्हें प्रदेश महासचिव के पद पर बैठाया गया था। फिलहाल मंजूर आलम पार्टी के किसी पद पर नहीं है, लेकिन वह जनता दल यूनाइटेड का सक्रिय कार्यकर्ता है।

इस कार्रवाई को लेकर नरहट थाना प्रभारी सरफराज इमाम का कहना है कि अवैध हथियार रखने के आरोप में फिलहाल सिर्फ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जानी बाकी है।

हालांकि, थाना प्रभारी ने मामले की पूरी जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं, एसपी अंबरीष राहुल का कहना है कि जिन तीन या चार लोगों को गिरफ्तार गया है, उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: यूट्यूब से सीखा अपराध! ऑनलाइन से मिर्च वाला स्प्रे भी मंगवाया... पढ़िए जब पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं युवतियां गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जदयू नेता सहित चार लोग पकड़े गए हैं। पुलिस ने जदयू नेता के अलावा उसके बेटे और भतीजे को भी पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

नवादा के पुलिस कप्तान अंबरीष राहुल ने कहा कि जिन चार लोगों को पकड़ा गया है, उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच प्रक्रिया के बाद ही बरामद हथियारों को लेकर खुलासा किया जाएगा। एसपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल; जानिए खुशखबरी!

हालांकि, अब सवाल यह उठता है कि जदयू नेता के पास इतनी बड़ी मात्रा में हथियार कैसे आए? इन हथियारों को इकट्ठा करने का क्या उद्देश्य था?

जिंदा बम, पिस्टल, कारतूस और देसी कट्टों के साथ मंजूर आलम, उसका बेटा और भतीजे किस घटना को अंजाम देने की फिराक में था? सवाल यह भी है कि कहीं बिहार में किसी दंगे की साजिश के तहत तो इस तरह के हथियार इकट्ठे नहीं किए गए थे और इस सबमें सरकार का भी हाथ है या नहीं?

नवादा पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में नरहट प्रखंड के बाजार इलाके में स्थित जदयू नेता मंजूर आलम के घर में छापेमारी की थी। इसी छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए। बरामद किए गए हथियार में 5 जिंदा बम, एक पिस्टल, सात देसी कट्टे, एक राइफल समेत कई जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मंजूर आलम के बेटे और उसके भतीजे को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंजूर आलम के साथ उनके बेटे और भतीजे को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस जिले के नरहट में कई ठिकानों पर छापेमारी की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें:  Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को मंजूर आलम के घर पर छापामारी की गई। जहां 4 बम 7 देसी कट्टा, एक पिस्टल और गोली बरामद किया गया है। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

मंजूर आलम का सांठगांठ जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं से है। वह जदयू के प्रखड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुका है। बताया जा रहा है कि अब भी वह पार्टी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2023 में भी मंजूर आलम पर आधा दर्जन मामला नरहट के थाना में दर्ज है। ऐसे में उसकी गिरफ्तार पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

मंजूर आलम इलाके में अपराधी के रूप में जाना जाता है। वह जदयू के हर कार्यक्रम में सक्रिय दिखता है ।मंजूर के गिरफ्तारी से जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं पर भी उंगलियां उठनी शुरू हो गई है।

पुलिस का मानना है वह अपराधियों को भी शस्त्र की आपूर्ति किया करता था ।जिसकी सघन जांच की जा रही है। इसके पूर्व भी मंजूर आलम कई बार अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। जिसके मुकदमें आज भी न्यायालय में लंबित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews

Bihar Tourism News: बिहार के गया, राजगीर और नालंदा में बड़ा बदलाव! मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, जानें कैसे

बिहार सरकार गया, राजगीर, नालंदा में पर्यटन को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने और हेलीकॉप्टर सेवा शु#BiharTourism,#GayaNews,#RajgirNalanda

Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला: सुलतानगंज-देवघर पुल पर अब नहीं चलेंगे भारी वाहन, जानिए क्यों हुआ ये बड़ा बदलाव!

भागलपुर के सुलतानगंज-देवघर रेलवे ओवरब्रिज पर अब भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने यह बड#BhagalpurNews,#SultanganjOverbridge,#TrafficRestriction

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure