spot_img

CM Nitish से मिलीं Mamata Banerjee, कहा-हम साथ हैं, ना कोई व्यक्तिगत अहंकार और ना कोई ऐतराज, मगर खेल बिगाड़ रहे Sharad Pawar, कह दी ऐसी बात…

spot_img
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की और एकता का संदेश (Mamata Banerjee said – we are together) दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मगर, सबसे बड़ा संदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने दिया है। इसके बाद महाविकास अघाड़ी (Maharashtra Vikas Aghadi) का ही बड़ा नुकसान नहीं देखा जा रहा है बल्कि विपक्ष के एकता में भी सेंधमारी के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है। हम मिलकर काम करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

उन्होंने कहा कि हमने आगामी चुनाव में विपक्ष एकजुटता और उसकी तैयारियों पर बात की. आगे जो भी होगा, देशहित में किया जाएगा। ममता ने ये भी कहा कि मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है कि जिस तरह जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ।

अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है। लेकिन, सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं।

इधर, महाराष्ट्र में शरद पवार की पावर पॉलिटिक्स ने विपक्ष के साथ वहां के महाअधारी गठबधन को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने ताजा बयान देकर अपने ही गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है। उनका ये बयान 2024 चुनाव के मद्देनजर आया है। जानिए क्या है वो?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने महाराष्ट्र में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन (Maharashtra Vikas Aghadi) लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल महाविकास अघाड़ी है लेकिन कल रहेगी या नहीं इसका पता नहीं। पवार के इस बयान से उद्वव ठाकरे और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग! हेरोइन तस्करों ने ASI और दारोगा को मारी गोली, जानिए

दरअसल शरद पवार से ये पूछा गया था कि क्या साल 2024 के चुनाव में महाविकास अघाड़ी एक साथ लड़ेगी? इसके अलावा क्या इस गठबंधन में प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) की वंचित बहुजन अघाड़ी को भी शामिल किया जाएगा?

इसी के जवाब में शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी चुनाव में एकसाथ लड़ेगी इसपर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। अभी सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दे हैं जिनपर अभी चर्चा होना बाकी है। इसलिए साथ में चुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Fire News: पटना के बिस्कोमान भवन में लगी भीषण आग! 13वीं मंजिल पर 45 मिनट की कड़ी मशक्कत, करोड़ों का नुकसान

इधर, शरद पवार के बयान पर जवाब देते हुए उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी अभी कायम है और आगे भी रहेगी। हम सब मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। शरद पवार के बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मेरी सोमवार सुबह ही शरद से बात हुई है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल;...

बिहार के बस अड्डे अब दिल्ली-मुंबई जैसे आधुनिक और विश्वस्तरीय बनेंगे। पटना और मुजफ्फरपुर में हाईटेक टर्मिनल बनेंगे, जिनमें मॉल, होटल और ईवी चार्जिंग जैसी सुविधाए#BiharBusTerminal,#PatnaBusTerminal,#MuzaffarpurTerminal

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter

Patna Bridge News: पटना को मिलेगी रफ्तार: कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का काम लगभग पूरा, जानिए कब से खुल रहा?

पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा कर जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है#PatnaBridge,#BiharInfrastructure,#GangaBridge