back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में फैज मोहम्मद की बेटी अफसाना परवीन की क्रब से निकाली गई लाश, दरिंदों ने कर दी थी 27 दिन पूर्व हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के रुपनगर गांव में 27 दिन पूर्व दहेज के दरिंदों ने विवाहिता की हत्या कर उसे दफना दिया।

- Advertisement -

अब इस मामले में वादी के अधिवक्ता की ओर से किये मांग पर न्यायालय ने सभी प्रकार के वैज्ञानिक अनुसंधान पांच दिनों में पूरा कर प्रतिवेदन देने का आदेश पुलिस को दिया है।

- Advertisement -

न्यायालय के आदेश के आलोक में सोमवार को बिरौल पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में रुपनगर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गई मृतिका फैज मोहम्मद की पुत्री अफसाना परवीन की लाश को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में Entrepreneurship Awareness Program की धूम, छात्रों को मिले स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के टिप्स

वादी पक्ष में अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्र ने बताया कि बिरौल थाना के सुपौल शैखपुरा निवासी फैज मोहम्मद की पुत्री अफसाना परवीन की शादी 11 मार्च 2021को रुपनगर निवासी मो.लाल के पुत्र मो. इजहार से संपन्न हुआ था।

इसके बाद से लड़का पक्ष की ओर से लड़की एवं उसके परिजनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज नहीं मिलने पर अफसाना के ससुराल वालों ने 27 मार्च 2023 को उसकी हत्या कर दफना दिया।

इधर दहेज चुकाने के लिए बेंगलुरु में मजदूरी कर रहे फैज मोहम्मद को पुत्री की हत्या की सूचना मिली। उन्होंने पुत्री के ससुराल पहुंच कर मामले की पुरी जानकारी प्राप्त करने के बाद उसने थाना में पुत्री की हत्या ससुराल वालों की ओर से कर दिये जाने से संबंधित आवेदन दिया।

पुलिस ने कांड संख्या 143/23 दिनांक 5 अप्रैल 23 धारा 304 (B), 201,34 आईपीसी मे दर्ज किया। इसमें दामाद मो. इजहार, समधी मो.लाल तथा समधिन सैरुन खातुन को आरोपी बनाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: श्यामा मंदिर में VVIPs के लिए बना भव्य अतिथि भवन, सांसद संजय झा ने किया पहला प्रवेश, दिए कई बड़े सुझाव

इधर, वादी के अधिवक्ता श्री मिश्र की ओर से एसीजेएम प्रथम पंकज वर्मा के न्यायालय में याचिका दायर कर दफनाए गये अफसाना की लाश को अविलंब पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

इसमें न्यायालय ने 18 अप्रैल 23 को सभी प्रकार के वैज्ञानिक अनुसंधान पूरा कर पांच दिनों के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश पुलिस को दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Medical College में भव्य आयोजन, सांसद संजय झा ने AI को बताया भविष्य, 101वें स्थापना दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान

इधर, पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि न्यायालय के आदेश उपरांत जिलाधिकारी की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीडीओ की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें