मई,18,2024
spot_img

Bihar Weather Update: बिहार के 14 जिलों में मौसम लेगा करवट, भिंगो देगा, आंधी-बारिश का अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार के अलग अलग जिलों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण काफी राहत मिली है। आंधी पानी और पुरवा चलने से गर्मी काफी कम हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा। बिहार के 14 जिलों में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में गुरुवार तक वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधियंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन व आंधी-पानी के आसार हैं।

बादल छाए रहने व तेज हवा के प्रवाह होने के कारण धूप की तपिश कम होने के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

वहीं, पटना, बक्सर, नालंदा सहित राज्य के 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। जबकि राज्य के अधिकतर जिलों में 28 अप्रैल से गर्मी बढ़ने की भी संभावना है।

बिहार के सभी जिलों का तापमान करीब करीब 35 डिग्री से नीचे रहा। बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के चौदह जिलों को लेकर भी मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है। कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो चुकी हैं।

बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के 14 जिलों में कुछ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी, मेघ गर्जन, बिजली चमकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| आइसक्रीम खाती दो साल की मासूम घर से निकलीं...दीन्ही से लौटी लाश...

पटना, नालंदा, बक्सर सहित 14 जिलों में बुधवार को बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात भी होगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मंगलवार देर रात बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, सासाराम सहित आठ जिलों में 66 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा का प्रवाह व एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र मध्यप्रदेश व इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से गुरुवार तक मौसम सामान्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

अगले 24 घंटों के दौरान पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह व हल्की वर्षा की संभावना है।

आंधी-बारिश से कैमूर, रोहतास व औरंगाबाद में आम की पैदावार को काफी नुकसान पहुंचा है। रोहतास जिले के नोखा बस स्टैंड के पास आंधी-बारिश से बचने के क्रम में एक व्यक्ति की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें