spot_img

शराब माफिया को पकड़ने गई उत्पाद टीम पर गुर्गों का लाठी-डंडे से हमला, 3 वाहनों के शीशे फोड़े, महिला SI का सिर फटा, छह पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां जहां शराब तस्करों को दबोचने गई उत्पाद की टीम पर बड़ा  हमला हो गया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। पुलिस की टीम पर शराब माफिया के गुर्गों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें महिला एसआई का सिर फट गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोरौना गांव में उत्पाद विभाग की टीम उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज के नेतृत्व में कार्रवाई करने गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने जैसे ही दो शराब माफिया को अपने कब्जे में लिया, इसी दौरान टीम पर करीब पचास से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला बोल लिया।

- Advertisement -

टीम ने दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में घायल उत्पाद अवर निरीक्षक की हालत गंभीर है। इधर, पुलिस यहां से अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लोग मठिया और दो लोग मोरौना के निवासी हैं।

हमले में उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गईं। उत्पाद विभाग के सिपाही रंजीत कुमार सिंह का हाथ फूल गया, जिनके हाथ टूटने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

महिला उत्पाद आरक्षी तूलिका कुमारी और एक होमगार्ड का जवान सुनील कुमार जख्मी है। घायलों में जूही राज की स्थिति गंभीर है। सभी जख्मी का इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मरौना गांव में छापामारी करने गई एक्साइज विभाग के टीम पर हमला करते हुए गुर्गों ने विभाग की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी हैं। वहीं, छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं।

जख्मियों में एक महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवा इलाज करवाया जा रहा है।  पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, वारदात बीती शाम की है जब उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम मोरौना गांव में कार्रवाई करने गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने जैसे ही दो शराब माफिया को अपने कब्जे में लिया, इसी दौरान टीम पर करीब पचास से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला बोल लिया।

जानकारी के अनुसार,उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मरौना के आसपास कुछ लोग शराब का धंधा कर रहे हैं। उसी सूचना पर जब टीम छापामारी करने पहुंची तो उस पर हमला कर दिया गया।

हमलावर की संख्या अधिक होने के कारण उत्पाद विभाग के तरफ से कोई भी जवाबी करवाई उस समय नहीं की गई। हमलावर ने जिसने उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दिया। साथ ही तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

इधर, इस घटना के बाद बिक्रमगंज थाना की पुलिस उपद्रवियों के गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस के तरफ से इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna में बवाल: डाटा एंट्री ऑपरेटर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग

Patna News: Patna में बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटर की लंबित बहाली को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग।

Patna Liquor Seizure: किराये के कमरे से मिली 2500 अंग्रेजी शराब की बोतलें, तस्कर गिरफ्तार

Patna liquor seizure: महुआबाग में मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, किराये के कमरे से 733 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

CM Samrat का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल: मधुबनी साइबर थाने में FIR, इंस्टाग्राम आईडी और Madhubani cyber police की तेज फॉरेंसिक जांच

Madhubani cyber police: बिहार के मुख्यमंत्री का मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मधुबनी साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर से जोड़ने की बड़ी तैयारी, जानिए यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

Kushinagar Airport: कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम संजय चौहान और सीईओ आरके सिंह की मुलाकात से पर्यटन और उड़ानों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।