back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

मिट्‌टी के घर के बने कमरे में सजाई दो फांसी की सेज…1 पर तीन बच्चों को पहले फांसी दी, दूसरे पर खूद झूल गई फांसी से…महिला ने 3 बच्चों के साथ की खुदकुशी…एक साथ 4 लाशें… प्रेम प्रसंग, मजबूरी या कुछ और…

spot_img
- Advertisement -

गया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। यहां मैगरा थाना क्षेत्र स्थित पनछंद गांव में संतन भुइंया की पत्नी और महिला मंती देवी अपनी छह साल की जीवा, चार साल की सलीमा और ढाई महीने के अभिषेक यानी तीन बच्चों के साथ खुदखुशी कर ली है। घटना बीती देर शाम स्थानीय नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड के पनछंदा गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंती देवी अपनी मिट्‌टी के घर के बने कमरे का कुंडी लगा कर खुदकुशी कर ली है। उसने साड़ी और रस्सी का अलग-अलग फंदा बनाया। उसे कमरे की छत की बरेड़ी में फंसाया। तीनों बच्चों को पहले एक साथ फांसी दे दी। उनके मरने के बाद फिर खुद भी वह फांसी पर झूल गई। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं कई तरह की चर्चा भी गांव में हो रही हैं। आशंका जतायी जा रही है कि घरेलू कलह से परेशान होकर मालती देवी और उसके तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Energy Infrastructure: बिहार में ऊर्जा क्रांति, 81,000 करोड़ का महा-निवेश! होगा, बिहार में नई ऊर्जा के साथ Bihar Energy Infrastructure का कायाकल्प

वहीं, प्रेम प्रसंग की भी बात दबी जुबान में ग्रामीण कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संतन भुइंया बीते कुछ महीनों से अपनी साली को साथ रख रहा था। हालांकि, फिलहाल स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मैगरा थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर इमामगंज डीएसपी मनोज राम समेत पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने सभी को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मां और उसके तीन बच्चों की मौत कैसे हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sarhul 2026: प्रकृति के अनुपम पर्व सरहुल का आध्यात्मिक महत्व और तैयारी

Sarhul 2026: वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही प्रकृति का अनुपम पर्व सरहुल,...

2026 Kia Carens Clavis: भारतीय परिवारों की नई पसंद!

Kia Carens Clavis: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाली किआ कैरेन्स अब एक नए,...

युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला: आईपीएल 2026 से पहले शराब को कहा अलविदा, फिटनेस पर दिया जोर

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट में अपने कमाल की लेग-स्पिन से विरोधियों के होश उड़ाने...

Siwan Crime News: सीवान में बेखौफ लुटेरों ने CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख लूटे

Siwan Crime News: बिहार में कानून-व्यवस्था का सूरज क्या अस्त हो चला है? आए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें