spot_img

कोचिंग संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, शादी से मुकरा, मां-बाप के नाम पत्र लिखकर छात्रा मास्टर के सामने ही लगा दी बूढ़ी गंडक नदी में छलांग, सुसाइड नोट में लिख दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बाराघाट पुल से शिक्षक से प्यार में धोखा खायी एक किशोरी छात्रा ने बूढी गंडक नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

बताया जाता है कि कोचिंग संचालक प्रेमी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने  शादी का दबाव बनाया तो कोचिंग संचालक प्रेमी दगाबाज बन गया। साफ शादी से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जो  वायरल हो गया है।

- Advertisement -

सुसाइड नोट में प्रेमिका ने लिखा है कि कोचिंग संचालक ने जबरन दुष्कर्म किया। वह उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ और बात नहीं बनी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

इसके बाद किसी और को धोखा नहीं देना चाहती थी। इसलिए जिंदगी समाप्त करने की बात लिखी गई है। सुसाइड नोट में इसके लिए मां-पापा से लड़की ने माफी भी मांगी है। कहा है कि मेरे जाने के बाद एक साल याद आएगी लेकिन कोचिंग संचालक धीरज को नहीं छोड़िएगा। इसने मेरी जिंदगी छीन ली।

धीरज ने दुष्कर्म किया तो इससे शादी करना चाहती थी। आगे लिखा है कि पापा-मम्मी हम आपसे प्यार करते हैं, आप दोनों से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र की रहने वाली उक्त किशोरी ने नदी में छलांग लगाने के पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा है। घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है।

वहीं किशोरी के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर लोगो की भारी भीड़ जुटी है,साथ ही चकिया पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी किशोरी के शव की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

एसडीआरएफ की टीम को शव नहीं मिला है। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम लौट गई। इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। सुसाइड नोट वायरल होने के साथ-साथ मधुबन थानाध्यक्ष के नाम से भी एक आवेदन भी वायरल हो रहा है लेकिन थानाध्यक्ष को अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. इससे मामला संदेहास्पद लग रहा है।

घटना के बारे में बताया गया कि किशोरी व उसके प्रेमी शिक्षक दोनों मधुबन से बाराघाट पुल पर पहुंचे थे ।कुछ देर तक दोनों में बात चीत हुई। उसके बाद किशोरी ने पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में छलांग लगाते देख प्रेमी वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

वही पुलिस को मिले एक सुसाइ़ड में नोट में किशोरी ने प्रेमी का नाम दिव्यांश उर्फ धीरज बताया है। साथ ही उस पर शारीरिक शोषण सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक एक कोचिंग संचालक है, जहां किशोरी पढ़ती थी। चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के तहकीकात में जुटी है। इस मामले में अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

Motihari Accident: बिहार के मोतिहारी जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है,...

Patna Student Death Case: नीट छात्रा की मौत में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत, जानें पूरा घटनाक्रम

Patna Student Death Case: पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नीट...

IRCTC scam case: लालू-तेजस्वी को बड़ी राहत, कोर्ट ने टाला आरोप तय करने का फैसला

IRCTC scam case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो...