

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के कहुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव महादेव बड़की पोखर के घाट पर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव मिलते ही अफरा-तफरी उत्पन्न हो (Dead body of woman Ranju Devi found in Birol, brother said my sister was murdered) गया।
सूचना पर थाना से आये एसआई मनीष कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
उसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने घटना की जानकारी लेने का प्रयास करने पर यह मामला घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतक महिला की पहचान कहुआ गांव के ही रमानुज ठाकुर की 48 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में किया गया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा।दूसरी ओर मृतका रंजू के भाई व नेउरी निवासी रतन कुमार झा ने घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस को आवेदन देते हुए अपनी बहन रंजू देवी की हत्या का आरोप बहनोई रमानुज ठाकुर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाया है।
फिलहाल यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का वह तो पुलिस अनुसंधान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है।


