back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

कानून के दो रखवालों…पुलिस और वकील में हो गई भिड़ंत, किसी ने कॉलर पकड़ा, किसी ने बेल्ट निकाला…मामला फंसा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से एक शर्मनाक खबर आ रही है यहां वकील और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जंग स्थल बना बिहारशरीफ सदर अस्पताल जहां एक दूसरे पर टूट पड़े सिपाही और वकील की करतूत से हर कोई शर्मसार हो गया। मामला शराब मामले (advocate and police constable fight in sadar hospital in liquor case) से जुड़ा है।

- Advertisement -


कानून के दो रखवालों...पुलिस और वकील में हो गई भिड़ंत, किसी ने कॉलर पकड़ा, किसी ने बेल्ट निकाला...मामला फंसा जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में वकील और सिपाही के बीच भिड़ंत हो गयी। दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कानून के दो रखवालों की आपसी भिड़ंत का गवाह बना हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mathura News: हंसते-खेलते एक ही परिवार के पांच शव... दूध के गिलास और दीवार पर लिखा 'सुसाइड नोट'... पढ़िए दरवाजा खुला और सामने 5 लाशें ...अनसुलझे सवाल...

 

- Advertisement -

 

 

सदर अस्पताल कैंपस में ही पुलिस और वकील में हाथापाई होने लगी। वकील और पुलिसकर्मी की इस भिड़ंत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। लोग दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार,सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब उत्पाद विभाग के एक पुलिसकर्मी और वकील आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

पुलिस ने वकील पर बेल्ट से पिटाई करने का आरोप लगाया तो दूसरी ओर पुलिसकर्मी पर वकील ने कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया। इस बीच कहासुनी शुरू हुई और दोनों भिड़ गए।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने नूरसराय थाना इलाके के अंधना गांव से शराब के मामले में एक किशोर को पकड़कर थाना लेकर गई। मगर, बाल सुधार गृह भेजने से पहले किशोर की मेडिकल जांच करानी थी इसलिए उसे सदर अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा में गूंजा सर्पदंश का मुद्दा: Bihar Snakebite Compensation पर दीजिए 10 लाख मुआवजे... जाले MLA जीवेश

वकील के अनुसार उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद उसे किशोर के साथ मेडिकल जांच के समय साथ रहने के लिए आदेश दिया गया था। वकील जितेंद्र कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने किशोर की पिटाई की। यह बात कोर्ट में आने के बाद खुला। मेडिकल जांच के समय उत्पाद विभाग की पुलिस अपने मोबाइल में फोटो खींची थी। मना करने पर उनका कॉलर पकड़ लिया तब विवाद बढ़ गया।

वहीं, उत्पाद विभाग के दारोगा अंजनी कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए किशोर को कोर्ट के आदेश के बाद सदर अस्पताल भेजा गया था। जांच के समय वकील ने डिस्टर्ब किया। सदर अस्पताल में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और पुलिस की वर्दी को फाड़ दिया गया है। बेल्ट से पिटाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें