spot_img

ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रही नाबालिक लड़की को रास्ते से अगवा कर GangRape, 1 युवक ने उठाया, 3 ने किया सामूहिक दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां दरिंदों ने एक लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामला, संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहां  हैवानों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें तीन लड़कों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें से एक युवक ने बीती रात रास्ते से लड़की को उठा लिया था।

- Advertisement -

इसके बाद दो और युवक पहुंचे थे। इसके बाद तीनों ने एक-एक कर लड़की का रेप किया।  जिसके बाद रविवार को जब थाने में शिकायत दर्ज कराई गई तब जाकर यह मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए गई थी। रात में घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते से अगवा कर दरिंदों ने वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

इस मामले में पीड़ित लड़की के परिजन बीती रात महिला थाना पहुंचे। उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।आवेदन में बताया गया है कि उन की लड़की एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा देखने गई थी। वहां से रात में जब घर लौट रही थी तो अचानक सुनसान जगह पर एक युवक ने उसे जबरदस्ती घेर लिया और ले जाकर दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

वहीं मौके पर पहले से घात लगाए उसके दो साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची। इस घटना के बारे में उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। तो अगले दिन रविवार को परिजन संग्रामपुर थाना पहुंचे। यहां से उन्हें महिला थाने भेजा गया।

इसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले मेंअभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। महिला थाना की पुलिस ने पीड़ित लड़की की मोतिहारी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई है।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी जारी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam