spot_img

जाले के चार पंचायतों को मिला नया उपमुखिया और उपसरपंच, पढ़िए किसने किसको हराया, किया कुर्सी पर कब्जा

spot_img
- Advertisement -
जाले प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रद्योगकी भवन के सभागार में प्रेक्षक बिरेंद्र कुमार व निर्वाची पदाधिकारी सह वीडियो दीनबंधु दिवाकर के देखरेख में चार पंचायत के उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव मंगलवार को आयोजित हुआ।
इसमें करवा तरियानी ढरिया बेलवरा मुरैठा व राढी पश्चिमी पंचायत के उपमुखिया, उपसरपंच पद के हुए चुनाव हुए। जिसमे करवा तरियानी पंचायत के उप मुखिया के लिए हुए चुनाव में पुनिता देवी को 7 वोट मिले इन्हें उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गई। इनके प्रतिद्वंदी पूनम देवी को मात्र चार मत मिला।
मुरैठा पंचायत के उप मुखिया के लिए दो उम्मीदवार नीतू कुमारी को 13 वोट मिले इन्होंने रौशन आरा को पराजित किया।
ढरिया बेलवारा पंचायत के उप मुखिया पद पर बिंदेश्वर यादव 7 वोट लेकर उप मुखिया निर्वाची घोषित किए गए।
इनके विरोध में शाहजहां को 4 वोट एवम शोभादेवी को 2 वोट से संतोष करना पड़ा। वही राढी पश्चिमी पंचायत से रवि कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
उप सरपंच के मतदान में करवा तरियानी पंचायत से उप सरपंच पौनीलाल यादव निर्वाचित घोषित किए गए। ढरिया बेलवापंचायत से अनिल कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
मुरैठा पंचायत से भोगेंद्र ठाकुर 7 वोट लेकर मो. सद्दाम को पराजित किया। एवम राढी पश्चिमी पंचायत से उप सरपंच पद पर अजीत कुमार झा निर्वाचित घोषित किए गए।
सभी विजय उम्मीदवार को पद एवम गोपीयनीयता के शपथ ग्रहण के बाद पर्यवेक्षक बिरेंद्र कुमार सिंह व बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी ने निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...