spot_img

पहुंचे थे पत्नी का नामांकन कराने, पहुंच गए जेल, Bihar Panchayat Election का हवालात कनेक्शन, पढ़िए क्या है माजरा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

पहुंचे थे पत्नी का नामांकन कराने, पहुंच गए जेल, Bihar Panchayat Election का हवालात कनेक्शन, पढ़िए क्या है माजरा। मामला आरा के रोहतास जिले का है, जहां चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी आज तब हुई जब वह अपनी पत्नी का नामांकन कराने कोचस प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचा था। रोहतास पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के आरोपी कोचस प्रखंड कार्यालय में नामांकन स्थल से बड़हरी थाना क्षेत्र के उबधी गांव के कमलेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में उसका नाम आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।रोहतास पुलिस कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही थी।

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बुधवार को बताया कि जिले के भानस थाना क्षेत्र में बीते 14 सितंबर को अपराधियों ने गोविंद पासवान की हत्या कर दी थी।पहुंचे थे पत्नी का नामांकन कराने, पहुंच गए जेल, Bihar Panchayat Election का हवालात कनेक्शन, पढ़िए क्या है माजरा घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था।

एसपी ने बताया कि विशेष टीम इस घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है लेकिन पुलिस के डर से यह अपराधी कई दिनों से फरार चल रहा था।उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कांड में शामिल मुख्य आरोपी अपनी पत्नी को पंचायत चुनाव में नामांकन कराने के लिए कोचस प्रखंड कार्यालय में आया हुआ है।

सूचना मिलते ही भानस, दिनारा एवं कोचस थाना की पुलिस को छापेमारी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो थानों की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर कोचस प्रखंड कार्यालय से हत्याकांड के मुख्य आरोपी बड़हरी थाना क्षेत्र के कमलेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में शामिल अन्य पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज

Bihar BPSC 70th Exam: दरभंगा की प्रिया ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उन्होंने पहले ही प्रयास में पाई, जिससे पूरे जिले में खुशी का#BiharBPSC,#DarbhangaNews,#BiharSuccess

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? बढ़ रहा ‘साइलेंट हेल्थ खतरा’! बिहार में हर 7वां व्यक्ति विटामिन-D की कमी का शिकार, जानिए...

Bihar Vitamin D Deficiency: बिहार में विटामिन-डी की कमी एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन गई है। बदलती जीवनशैली और धूप से दूरी के कारण हर 7वां शख्स इस कमी से पीड़ित है, जिससे 70-80% आबादी प्र#BiharNews,#VitaminDDeficiency,#HealthCrisis

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका! TMC के 440 करोड़ वाले बैंक खाते हुए फ्रीज, चुनावी हार के बाद नई मुसीबत

TMC Bank Account Freeze: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें लगभग 440 करोड़ रुपये जमा हैं। बागी विधायकों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है, जिससे ममता ब#TMCBankFreeze,#MamataBanerjee,#BengalPolitics

मधुबनी में मां के हत्यारे बेटे को मिली उम्रकैद! कोर्ट ने सुनाया ये कड़ा फैसला

Madhubani Court: बिहार के मधुबनी जिले में अपनी मां की निर्मम हत्या के दोषी बेटे लालबाबू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है,#MadhubaniNews,#BiharCrime,#LifeImprisonment