back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त, उम्मीदवारी में महिलाएं आगे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
-4985 पदों के लिए 8093 महिलाओं ने भरा पर्चा
-12 प्रखंडों की 159 पंचायतों के लिए हुए नामांकन
-कुल 15328 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
-इनमें 7235 पुरुष एवं 8093 महिला उम्मीदवार शामिल

- Advertisement -

पटना। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो गई। दो सितंबर से जारी नामांकन प्रक्रिया में दस जिलों के 12 प्रखंडों की 159 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान 15328 नामांकन हुए हैं। इसमें 7235 पुरुष और 8093 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

- Advertisement -

छह पदों के लिए हो रहे चुनाव में सबसे अधिक 8611 नामांकन 2233 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए हैं। मुखिया के 151 पदों के लिए 1294 नामांकन हुए। पंचायत समिति सदस्य के लिए 1205, जिला परिषद सदस्य के लिए 221, पंच के लिए 3225 और सरपंच के लिए 772 नामांकन दाखिल हुए हैं। सबसे अधिक 3542 नामांकन गया में हुए हैं। उसके बाद बांका में 2203 नामांकन हुए हैं। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS... उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

नामांकन पत्रों की जांच 11 सितंबर तक होगी। यहां 13 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को 13 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

पहले चरण में रोहतास के दावथ व संझौली प्रखंड, कैमूर के कुदरा प्रखंड, गया के बेलागंज व खिजरसराय प्रखंड, नवादा के गोविंदपुर प्रखंड, औरंगाबाद के औरंगाबाद प्रखंड, जहानाबाद के काको प्रखंड, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर प्रखंड, मुंगेर के तारापुर प्रखंड, जमुई के सिकंदरा प्रखंड एवं बांका के धोरैया प्रखंड में चुनाव होगा।

4985 पदों के लिए 148 उम्मीदवारों ने किया ऑनलाइन आवेदन

कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की भी सुविधा दी है। इसके बावजूद एक फीसदी से भी कम उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। पहले चरण के 4985 पदों के लिए महज 148 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया।

यह भी पढ़ें:  बिहार शिक्षक बहाली: TRE-4 और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए BPSC को मिली अधियाचना, प्रक्रिया हुई तेज

दरअसल, ऑफलाइन नामांकन प्रक्रिया के दौरान अक्सर उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान उम्मीदवार लोगों के हुजूम के साथ नामांकन करने पहुंचते हैं। इससे उनके चुनाव क्षेत्र में उम्मीदवार चर्चा का केन्द्र भी बन जाते हैं। यही वजह है कि ऑनलाइन की जगह लोग ऑफलाइन ही आवेदन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna News: नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! बिहार के ब्लॉक अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशलिटी, सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस होगी बंद?

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें