back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बाजार समिति बज्रगृह में सुरक्षात्मक तैयारी तेज, डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम और एसएसपी बाबूराम ने लिया जायजा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा। पंचायत चुनाव, 2021 के द्वितीय चरण 29 सितम्बर को दरभंगा के बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखण्ड में पंचायत चुनाव निर्धारित है। 29 सितम्बर को ही मतदान के उपरान्त पोल्ड ईवीएम व मतपत्र पेटिका बाजार समिति, शिवधारा अवस्थित बज्रगृह में जमा किया जाएगा।

- Advertisement -

ईवीएम एवं मतपेटिका प्राप्त करने हेतु बनाये जा रहे अलग-अलग काउन्टर तथा प्रत्येक पंचायत के वार्डवार रखने हेतु बनाया जा रहा कक्ष व बज्रगृह का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. व वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबूराम द्वारा अवलोकन किया गया।

- Advertisement -

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बज्रगृह की तैयारी की समीक्षा
की तथा एक-एक बिंदु पर जानकारी प्राप्त की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आयुक्त हिमांशु ने खींची विकास की लकीर, पशु-मत्स्य विभाग की योजनाओं पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि ई.वी.एम. एवं मतपेटिका प्राप्ति के समय संबंधित निर्वाची पदाधिकारी संबंधित प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी स्वंय उपस्थित रहेंगे और जबतक सभी वार्ड पंचायत का ई.वी.एम. नहीं आ जाता है, तब तक बज्रगृह नहीं छोड़ेंगे एक वरीय उप समाहर्ता को भी प्रखंड वार प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बज्रगृह के प्रभारी को कहा कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति बज्रगृह में प्रवेश नहीं करे इसे सुनिश्चित किया जाए तथा सभी प्रतिनियुक्त कर्मी पहचान पत्र के साथ ही बज्रगृह में रहेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note Edge 5G: दमदार फीचर्स के साथ भारत में एंट्री, जानें क्या होगा खास!

Infinix Note Edge 5G: स्मार्टफोन बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार...

अनिल कपूर: जब उनके पिता के संघर्ष ने बदल दी ‘झक्कास’ एक्टर की तकदीर, ‘सूबेदार’ के टीजर से मचाया धमाल!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर, जो आज भी अपनी ऊर्जा...

Bihar Industry: गया में 5000 करोड़ का श्याम स्टील प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा सुनहरा भविष्य

Bihar Industry: बिहार के आर्थिक क्षितिज पर उम्मीदों का नया सूर्योदय हुआ है, जहां...

Bihar Rural SP: ग्रामीण एसपी अब और शक्तिशाली, गृह विभाग का बड़ा फैसला… पढ़िए पावर का नया केंद्र Rural SP

Bihar Rural SP: बिहार की ग्रामीण पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें