spot_img

बिहार की महिलाओं पर चल रहा पद्मश्री शारदा सिन्हा का जादू, जानिए शारदा सिन्हा का पंचायत चुनाव में मतदान और जय बिहार जय-जय बिहार क्यों हो रहा वायरल, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन” जैसी कालजई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के साथ ही बिहार के हर घर में मशहूर बिहार कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा (SINGER SHARDA SINHA APPEALED TO VOTE PANCHAYAT ELECTION) ने लोगों से बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके लिए शारदा सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार शेयर किया जा रहा है।

- Advertisement -

बिहार के हर बच्चों के मुंह पर चर्चित नाम शारदा सिन्हा के इस वीडियो की खूब सराहना हो रही है। जिसमें शारदा सिन्हा ने लोगों से अपने गांव की शान बढ़ाने के लिए पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

इसके लिए उन्होंने चार लाइन का एक गाना भी शेयर किया है ”मिली जुली करी मतदान, पहीला बार ईवीएम से होता, ईवीएम से होता मतदान भैया, बायोमेट्रिक से करें पहचान..।”

शारदा सिन्हा ने कहा है कि पहली बार पंचायत चुनाव में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग बायोमैट्रिक सिस्टम से मतदाता की पहचान तथा ईवीएम से मतदान करवा रहा है। इस तरह के प्रयोग से एक नई दिशा और दशा मिलेगी। पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने ने चर्चित फिल्म के अलावा छठ गीत एवं विवाह गीत समेत अन्य लोक गीतों की चर्चित गायिका और बिहार कोकिला के उपनाम से विभूषित होकर पद्मश्री सम्मान प्राप्त प्रो. शारदा सिन्हा के आवाज का जादू सोशल मीडिया पर बिखेर दिया है।

चुनाव के समय मतदान के लिए प्रेरित करने के अलावा अन्य अवसरों पर भी लोगों को जागरूक करती हैं। बेगूसराय की बहू शारदा सिन्हा के आवाज में कुछ ऐसा जादू है कि लोग उनके दशकों पुराने गानों को भी बड़े चाव सेे सुनते हैं।

ऐसे में जब छठ का मौसम चल रहा है तो घर-घर शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत बज रहे हैं। इस बीच पंचायत चुनाव में भागीदारी करने के उद्देश्य से प्रेरित किए जानेे वाले वीडियो का महिलाओं पर जबरदस्त्त जादू देखा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...