मई,15,2024
spot_img

Bihar: पहले नवनिर्वाचित महिला पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी का अपहरण, फिर ढूंढ़ने निकले ससुर भी अगवा, पढ़िए जब अपहरण के बारे में मुन्नीदेवी ने किया पति को कॉल तो उसके बाद क्या हुआ, पूरी रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ के हरनौत प्रखंड की नेहुसा पंचायत की नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य महेशपुर गांव निवासी मुन्नी देवी 20 दिसंबर से गायब हैं। उन्हें ढूंढ़ने गये उनके ससुर योगेन्द्र प्रसाद भी तीन दिनों से गायब हैं।

 

पंसस पति मिथुन कुमार दोनों के अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि एक सप्ताह से पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पंसस के पति हरनौत और चंडी थाने का चक्कर लगा रहे हैं। एसपी हरि प्रसाथ एस.के आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं की जा रही है।

पुलिस सफाई दे रही है कि परिवारवालों से महिला की बातचीत हो रही है। जबकि, पंसस पति मिथुन कुमार ने बताया कि एफआईआर के लिए हरनौत थाने गये तो थानाध्यक्ष ने मोबाइल से बात करा दी। इस मतलब साफ है कि इस मामले में उनकी मिलीभगत है। हालांकि, थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने इससे साफ इंकार किया है।

यह भी पढ़ें:  Sushil Modi Passes Away: भावुक पड़ा बिहार, Delhi से शव पहुंचा Patna... सुशील मोदी...अमर रहे...जिंदाबाद... चौथा चरण चुनाव के दिन...अंत घोषित

उन्होंने आरोप लगाया कि हरनौत थाना में एफआईआर करने गये तो उन्हें चंडी थाना भेज दिया गया। चंडी थानाध्यक्ष ऋतुरात कुमार ने वापस हरनौत भेज दिया। पिछले कई दिनों से वे थानों के चक्कर लगा रहे हैं। डीएम-एसपी को भी मैसेज कर उन्होंने घटना की जानकारी दी है। इसके बाद भी कार्रवाई तो दूर, अबतक एफआईआर भी नहीं किया गया|

इससे पहले मिथुन की मां नेहुसा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य थीं। इस बार उनकी पत्नी मुन्नी देवी चुनाव जीती हैं। मिथुन का कहना है कि पत्नी मायके गयी थी। मायके चंडी थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में है। 20 दिसंबर को वे वहां से ससुराल लौट रही थीं। घर नहीं पहुंचीं तो केसौरा फोन कर जानकारी ली। वहां से वह निकल चुकी थी। उसके बाद से वे घर नहीं लौटी हैं। उसी दिन पुलिस को सूचना दी गयी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News | ST/SC Act का Misuse, था रक्षा कवच, बना दबंगों का नस्तर...

रात को उन्हें एक कॉल आया। फोन उनकी पत्नी ने किया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया है। इसके बाद फोन बंद हो गया। दोबारा कॉल करने पर नंबर स्वीच ऑफ बताता है। उनका आरोप है कि एक जनप्रतिधियों ने ही पत्नी का अपहरण कराया है।

उनके घर में पूछताछ की गयी तो फोन कर उन्होंने कहा कि पिता को भेज दो, पत्नी वापस आ जाएगी। पिता उसे खोजने गये तो वह भी गायब हो गये। इसके बाद एक दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस एफआईआर नहीं कर रही है। पूरा परिवार दहशत में है।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा का कहना है कि पंसस का मायका चंडी थाना क्षेत्र में है। घटनास्थल भी वहीं है। उनका यह भी कहना है कि पंसस व उनके ससुर की बातचीत अक्सर परिवारवालों से हो रही है। शुक्रवार को भी फोन से उनकी बातचीत हुई है। अपहरण का आरोप पूरी तरह से गलत लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News | ST/SC Act का Misuse, था रक्षा कवच, बना दबंगों का नस्तर...

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।हरनौत प्रखंड में इस प्रकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। लोग इसे प्रमुख-उपप्रमुख के चुनाव से जोड़ रहे हैं। इस पूरे मामले में चांदी के सिक्कों की खनक भी सुनाई पड़ रही है। मामले में बड़े-बड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। शायद इस वजह से भी पुलिस कुछ करने से हिचक रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें