spot_img

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कैशियर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 11 लाख की डकैती

spot_img
- Advertisement -

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कैशियर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 11 लाख की डकैती से पूरे पटना समेत बक्सर में सनसनी है।

मुख्य बातें

  • 3 नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
  • बक्सर के बॉर्डर इलाके पर सभी गाड़ियों की चेकिंग का आदेश

बक्सर, देशज् न्यूज। उद्योगिक  थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोल कर कैश काउंटर से बारह लाख रूपये लूट कर फरार हो गये |उक्त घटना को बैंक खुलते ही अपराधियों ने दिन के 11 बजे अंजाम  दिया। घटना को लेकर प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार बैंक के लोगो द्वारा जैसे ही  बैंक का ताला खोप्ला गया |उसी वक्त तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधी बैंक में घुस  गये एवं हथियार की नोक पर एक ग्राहक समेत सभी बैंक कर्मियों को एक कमरे में बंद कर कैश  काउंटर को तोड़ बारह लाख नगदी लेकर चलते बने।

- Advertisement -

लूट की घटना के बाद जब एक जीविका कार्यकरता बैंक में रूपये को जमा कराने आई तभी उसने बैंक कर्मियों को कमरे से बाहर निकाला |पुनः लुट की सूचना  बैंक के लोगो ने स्थानीय थाने को दिया। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया,शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक खुलते ही 3 नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस आए। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मैनेजर, कैशियर को पिस्टल दिखाकर लॉकर की चाभी मांगी। अपराधियों ने लॉकर खोलकर उसमें रखे 11 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए और एक बैग में रखकर चलते बने।

- Advertisement -

बैंक मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा]बक्सर के बॉर्डर इलाके पर सभी गाड़ियों को चेक करने का आदेश दिया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कैशियर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 11 लाख की डकैती

यह भी पढ़ें:  Samrat Choudhary के '5 देश रत्न मार्ग' में रहेंगे निशांत कुमार, बिहार में मंत्रियों के बंगले में हुआ बदलाव, जानिए
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra