- मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल
- हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
टक्कर इतनी जबरदस्त थी,ऑटो में सवार धर्मवीर पासवान, उसकी पत्नी रंजू देवी, दो बेटे- बिरजू और साजन की मौत हो गई। वहींं, परिवार की दो बेटियां- माधुरी और सोनी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो आईसीयू में इलाजरत हैं।
यह है अपडेट
पुलिस के मुताबिक सुबह कुहासे की वजह से ये हादसा हुआ है। सुबह दृश्यता के कम होने की वजह से पिकअप वैन चालक विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को नहीं देख पाया। यह हादसा हुआ। दोनों वाहनों की गति तेज थी जिसकी वहज से ऑटो में सवार लोग टक्कर के दौरान उछलकर बाहर गिर पड़े और मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद पिकअप वैन का चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिजन आक्रोशित हैं। साथ ही गुस्साए स्थानीय लोगों ने सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हरिरामपुर के पास जाम लगा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ऑटो सवारियों को लेकर रुन्नीसैदपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद करीब 3 किलोमीटर तक जाम लग गया। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा है।
हादसे में मारे गए सभी लोग ऑटो में सवार थे। मृतकों के नाम बुलेंद्र झा, रवि कुमार झा, कविता झा, मीरा देवी वमहेश कुमार महतो हैं। मारे गए लोग इलाज कराने एसकेएमसीएच जा रहे थे।