- Advertisement -


चंडीगढ़,देशज न्यूज (Deshaj News)। हरियाणा के बाद दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने इक्कठे चुनाव लड़ऩे का मन बना लिया है। इसके लिए औपचारिक घोषणा किसी भी समय हो सकती है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा जजपा की तरफ से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में इस नए गठबंधन की पृष्ठभूमि तैयार कर ली है।
हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन के साथ सरकार चला रही हैं। जजपा गठबंधन के विकल्प खुले रखते हुए दिल्ली में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। बाहरी दिल्ली की जाट बाहुल्य सीटों पर जेजेपी के चुनाव लडऩे की संभावना है। इस एरिया की करीब डेढ दर्जन सीटों पर हरियाणवियों का प्रभाव माना जाता है। दिल्ली को हरियाणा तीन ओर से घेरता है और बाहरी दिल्ली में बसे लोगों में हरियाणा के लोगों की संख्या अधिक है। जेजेपी की नजर भी जाट बाहुल्य-नजफगढ़, मटियाला, पालम, बिजवासन, मुंडका व नरेला आदि सीटों पर है।
दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच शुरू हुई बातचीत और बैठकों के दौर के बीच यह माना जा रहा है कि भाजपा, दिल्ली में जेजेपी को गठबंधन कोटे से तीन से चार सीट दे सकती है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी दिल्ली में अपना फोकस बढ़ा दिया है। पिछले सप्ताह वह दिल्ली चुनावों को लेकर गठित की गई 11 सदस्यीय कमेटी की बैठक भी ले चुके हैं। नजफगढ़ एरिया में वे दो-तीन सभाएं भी कर चुके हैं।
इस बीच, सोमवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट कर दिया,दिल्ली के विस चुनावों में भाजपा और जेजेपी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। सीएम ने कहा, जेजेपी नेता पहले ही कह चुके हैं कि वह दिल्ली में पूरी ताकत से विस चुनाव लड़ेंगे। खट्टर ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को हराने और भाजपा को सत्तासीन करने में जेजेपी का भी सहयोग रहेगा।
इसी दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हरियाणा की गठबंधन सरकार के अब तक के कार्यकाल के साथ-साथ दिल्ली चुनावों को लेकर मंथन हुआ। सीएम मनोहर लाल खट्टर की भी नड्डा के साथ पिछले सप्ताह मुलाकात हो चुकी है। इस मुलाकात के बाद सोमवार को सीएम ने भी हरियाणा में गठबंधन सहयोगी जेजेपी के साथ दिल्ली में मिलकर चुनाव लडऩे के संकेत दिये हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन की तैयारी में भाजपा, बाहरी दिल्ली रहेगा जजपा के जिम्मे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन की तैयारी में भाजपा, बाहरी दिल्ली रहेगा जजपा के जिम्मे- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.