मई,17,2024
spot_img

आपस में भिड़े भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान, गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, 3 जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों में जमकर झड़प हुई है।आपसी गोलीबारी में पांच जवानों की मौत व तीन अन्य के जख्मी होने से तनाव है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर में बुधवार सुबह 9 बजे आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप में जवानों के बीच हिंसक झड़प में छह जवानों की मौत हो गई। जवानों ने एके 47 से एक-दूसरे पर हमला किया। इस झड़प में कई जवान घायल हो गए। इसकी पुष्टि आईजी पी.सुंदरराज ने की है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, मामले की विस्तृत जानकारी मांगी गई है। 

नई दिल्ली, देशज न्यूज। नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45 वीं बटालियन के शिविर में जवानों के बीच गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में छह जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं। जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है। शिविर में आईटीबीपी के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में छह जवानों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया।

आईजी सुंदरराज ने बताया, मौके पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। घायलों को  स्थानीय अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है।  ऐसा कहा जा रहा है कि दो- तीन दिन से जवानों में विवाद हो रहा था। बताया गया है कि फायरिंग की शुरुआत करने वाले जवान की भी इस वाकये में मौत हो गई है। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:  Gaighat @Muzaffarpur News: Police ने अर्ध-सैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च, लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत करे मतदान, मतदाताओं को किया जागरूक

इस बीच घायल जवानों के लिए हेलीकाप्टर को रवाना किया गया है। घटना की सूचना पाकर आईटीबीपी के शीर्ष अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। नारायणपुर की पुलिस टीम भी रवाना हुई है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि इसकी वजह छुट्टी तो नहीं ही होगी। जवानों की छुट्टी तय रहती है। उन्हें छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है।आपस में भिड़े भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान, गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, 3 जख्मी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें