spot_img

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बैंक से कैश निकालकर लौट रहे खाद व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हजारों की लूट

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बैंक से कैश निकालकर लौट रहे खाद व्यवसायी बथनाहा थाना क्षेत्र के मैबी गांव निवासी स्वर्गीय अमीरी लाल प्रसाद के पुत्र महेश प्रसाद को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। हजारों के कैश लूट लिए। विरोध करने पर गोली भी मार दी। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Stone Mining: 30 नए ब्लॉकों से बदलेगी बिहार की तकदीर, राज्य में जल्द शुरू होगा खनन कार्य, बंपर राजस्व और रोजगार के द्वार खुले

जानकारी के अनुसार, रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा में खाद व्यवसायी महेश प्रसाद कमलदह स्थित कैनरा बैंक से कैश निकालकर रमनगरा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनसे कैश छिनने की कोशिश की। झोला छिनते देख महेश प्रसाद ने हल्ला मचाया और अपराधियों का डटकर विरोध किया।

- Advertisement -

मगर, भीड़ को जुटता देख अपराधियों ने महेश प्रसाद को गोली मार दी और झोला लूटकर चलते बने। अपराधियों की गोली बाएं जांघ में लगी। तत्काल झोले में रखे पैंतालीस हज़ार और जेब में रखे दस हज़ार निकालकर अपराधी सोनबरसा रोड की ओर भाग निकले।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Khesari Lal Yadav News: मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में तांडव, बेकाबू भीड़ की हूटिंग, तोड़फोड़, लाठीचार्ज, कई ज़ख्मी

लोगों की शोर सुनकर रीगा थाना के दो चौकीदार जितेंद्र कुमार ने जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए जख्मी व्यवसायी को शहर के आदर्श सुखसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत के बीच गरमागरमी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता!

Sanjiv Goenka: आईपीएल के मैदान पर जब हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो सिर्फ खिलाड़ी...

Vivo V70 FE: भारत में एक नई Smartphone Launch का आगाज, दमदार फीचर्स और बेजोड़ सिक्योरिटी के साथ

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने एक बार फिर हलचल मचा दी...

Used Car खरीदते समय: 2 से 5 साल पुरानी गाड़ियाँ क्यों हैं सबसे बेहतर विकल्प?

Used Car: एक नई चमचमाती कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है,...

IPL में Mohammad Shami का तूफान, रचा वो इतिहास जो कभी नहीं हुआ!

Mohammad Shami: आईपीएल के मैदानों में जब कोई गेंदबाज रफ्तार का कहर बरपाता है,...