spot_img

आए थे सिपाही में भर्ती होने, देनी पड़ी भेड़-बकरी की तरह अग्नि परीक्षा, हिम्मत ने दिया जवाब

spot_img
- Advertisement -
बेगूसराय, देशज न्यूज।(Deshaj News)। केंद्रीय चयन पार्षद की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड में सिपाही भर्ती की परीक्षा से पहले रात गुजारने की परीक्षा देनी पड़ी। शनिवार की रात से ही बेगूसराय में विद्यार्थियों की भारी भीड़ लग गई। नौ हजार से अधिक परीक्षार्थियों के बेगूसराय आने के कारण रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से लेकर सभी सार्वजनिक जगहों  पर अफरा-तफरी मची  रही।
स्टेशन के आस पास वाले होटल संचालकों की मौज रही। इन्होंने अपने भाव भी दोगुने कर लिए। विद्यार्थियों को भी कड़ाके की ठंड में सिपाही भर्ती की परीक्षा से पहले रात गुजारने की परीक्षा देनी पड़ी। शाम तक जो परीक्षार्थी बेगूसराय पहुंच गए थे उन्हें तो होटलों में जगह मिल गई। लेकिन उसके बाद आने वाले हजारों परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत विभिन्न मंदिरों पर रात गुजारनी पड़ी। कड़ाके की ठंड में बाहर रात गुजारने को परीक्षार्थी मजबूर रहे।

रेलवे स्टेशन पर तो प्लेटफार्म से लेकर माल गोदाम तक हर ओर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। इधर, बस स्टैंड के रैन बसेरा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद देर रात मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह बस स्टैंड पहुंचे और परीक्षार्थियों को कंबल उपलब्ध कराया। इन लोगों के लिए पानी टैंकर की भी व्यवस्था की गई।

वहीं, कचहरी रोड में साईं की रसोई की ओर से रविवार की सुबह से सभी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त चाय-बिस्कुट की व्यवस्था किया गया।कार्यकर्ता विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी देते रहे। इसके अलावा अन्य विभिन्न चौक-चौराहों पर भी संघ, संगठनोंकी ओर से  परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बंदोबस्त किए गए थे।आए थे सिपाही में भर्ती होने, देनी पड़ी भेड़-बकरी की तरह अग्नि परीक्षा, हिम्मत ने दिया जवाबआए थे सिपाही में भर्ती होने, देनी पड़ी भेड़-बकरी की तरह अग्नि परीक्षा, हिम्मत ने दिया जवाब
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...