मई,18,2024
spot_img

दरभंगा में 5 साल की बच्ची से रेप पर डिप्टी CM मोदी से पूछा सवाल तो मुंह घुमाया, निकल गए

spot_img
spot_img
spot_img

उन्नाव रेप पीड़िता जिसे जिंदा जला दिया गया था आज सुबह मर गई। उसी उन्नाव में एक महिला जब छेड़खानी की शिकायत लेकर उन्नाव पुलिस के पास पहुंची तो उसे यह कहकर भगा दिया गया जाओ जब रेप होगा तब आना वहीं बिहार के दरभंगा (Darbhanga) में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है और जब इस बारे प्रदेश के उपमुखिया यानी डबल इंजन की सुशासन सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से सवाल पूछा जाता है तो वो मुंह फेरकर चले जाते हैं।

मुख्य बातें

  1. सुशील मोदी ने नहीं दिया रेप पर पूछे गए सवाल का जवाब
  2. जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए उपमुख्यमंत्री
  3. दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया है
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

 

पटना, देशज न्यूज। जानकारी के अनुसार, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) से पांच साल की मासूम से रेप पर सवाल किया गया तो जवाब देने की जगह उपमुख्यमंत्री ने मुंह घुमाया और आगे बढ़ गए। यह शर्मनाक हालात उस प्रदेश की है जहां के सीएम नीतीश कुमार पोर्न साइट को बैन लगाने की बात करते हैं। मगर, बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ एक ऑटो चालक दुष्कर्म करता है। बच्ची को हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मगर प्रदेश के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को इसकी तनिक परवाह नहीं है। वो मुंह छुपाकर चलते बनते हैं। शायद ही सोचकर अभी तो देश में पार्टी चल ही रही है जिस्मखोरो की।दरभंगा में 5 साल की बच्ची से रेप पर डिप्टी CM मोदी से पूछा सवाल तो मुंह घुमाया, निकल गए

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें