back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Pakistan Bomb Blast: कराची विश्वविद्यालय के पास मंगलवार दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर भीषण विस्फोट, तीन चीनी नागरिकों समेत चार की मौत, कई जख्मी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Pakistan Bomb Blast: कराची विश्वविद्यालय के पास मंगलवार दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर भीषण विस्फोट, तीन चीनी नागरिकों समेत चार की मौत, कई जख्मी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कराची विश्वविद्यालय के पास एक वैन में हुए विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कराची विश्वविद्यालय के पास स्थित चीनी भाषा शिक्षण केंद्र कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के सामने खड़ी एक सफेद वैन में पाकिस्तानी समय के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद वैन में आग लग गई।

- Advertisement -

लोगों ने वहां आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देखा। इस विस्फोट में कन्फ्यशियस इंस्टीट्यूट के निदेशक हुआंग गुइपिंग और उनके साथी डिंग म्यूपेंग व चेन साई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इन तीनों चीनी नागरिकों के अलावा हुआंग के वैन चालक पाकिस्तानी नागरिक खालिद की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना के तुरंत बाद वहां पुलिस और बचाव दल को भेजा गया। बताया गया कि मस्कान चौरंगी के पास इस वैन में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। पुलिस इसके पीछे की वजह का पता लगा रही है। चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

कई घायल गंभीर अवस्था में हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घायलों को डाउ विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आतंकवाद निरोधी विभाग को सक्रिय कर कराची के आयुक्त से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह पर पत्नी संजना गणेशन ने की ऐसी टिप्पणी, फैंस बोले – ‘ये तो क्लीन बोल्ड हो गए!’

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी...

Mira Rajput: शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान!

Mira Rajput News: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर की...

Mahindra Vision Series: महिंद्रा की नई ‘विजन सीरीज’ से बदलेगा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का चेहरा!

Mahindra Vision Series: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा से एक मजबूत...

UPSC Exam: परीक्षाओं की सुरक्षा पर सरकार का बड़ा बयान, पिछले पांच साल में कोई पेपर लीक नहीं!

UPSC Exam: केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें