spot_img

केरल के करोड़पति दंपती के घर गई बिहारी लक्ष्मी, सहरसा में 3 माह की बच्ची को लिया गोद

spot_img
- Advertisement -

सहरसा, देशज न्यूज। दत्तक ग्रहण संस्थान में गुरुवार को तीन माह की अनाथ बच्ची को करोड़पति दंपत्ति ने गोद लेकर बच्ची की जिंदगी में नया सवेरा ला दिया है। नन्हीं सी बच्ची को गोद लेने के बाद जहां नव दंपती की  खुशियों का ठिकाना नहीं था वहीं दत्तक ग्रहण संस्थान के लोग बच्ची के ऐसे परिवार में जाने से काफी आह्लादित थे।

- Advertisement -

जानकारी देते बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी ने बताया, केरल निवासी पेशे से एयर एशिया में पायलट प्रवीण आर पिल्लई एवं उनकी पत्नी इंडिगो में पायलट स्पंदना ग्रांधी ने गोद लिया है। पेशे से दोनों पायलट दंपत्ति की यह पहली संतान है जिसे पाकर दंपत्ति झूम उठे हैं।

- Advertisement -

पायलट  पिल्लई ने बताया, वर्ष 2012 में उनकी शादी हुई है। बच्चों के बिना उनका घर सूना नजर आ रहा था। पति व पत्नी ने बच्चे के एडाप्टशन के लिए वर्ष 2017 में ऑनलाइन आवेदन किया था। लगभग दो वर्षों के इंतजार के बाद उन्हें यह सपना पूरा होते देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि यह बच्ची अब उनके जीवन की  खुशी का अंग होगी।मौके पर दत्तक ग्रहण संस्थान के कर्मी मौजूद थे। केरल के करोड़पति दंपती के घर गई बिहारी लक्ष्मी, सहरसा में 3 माह की बच्ची को लिया गोदकेरल के करोड़पति दंपती के घर गई बिहारी लक्ष्मी, सहरसा में 3 माह की बच्ची को लिया गोद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में Cartridge Smuggling: यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 200 कारतूस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Cartridge Smuggling: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय इलाके से एक चौंकाने...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति: सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने निशांत कुमार का किया समर्थन

बिहार की राजनीति: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक नई बहस छिड़...