मई,21,2024
spot_img

BIHAR RJD POLITICS लालू प्रसाद के करीबी जगदानंद सिंह बनेंगे बिहार आरजेडी के अध्यक्ष

spot_img
spot_img
spot_img
देशज
बिहार: जगदानंद सिंह को मिली आरजेडी कमान, बनेंगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

पटना, देशज न्यूज। बिहार की सियासत में चुनाव के मद्देनजर राजद के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी वरिष्ठ राजद नेता और लालू प्रसाद के करीबी जगदानंद सिंह को सौंपने की सियासती चाल चल दी है। आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा आज शाम तक कर दी जाएगी। संगठन में 2010 से ही चार बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रामचंद्र पूर्वे का इस बार पत्ता काटकर जगदानंद सिंह पर पार्टी के आलाकमान ने सहमति जतायी है। साथ ही संगठन में बड़े बदलाव होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजपूत समुदाय से हैं तो जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी राजपूत समुदाय से ही आते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों लोग पुराने शाहाबाद जिले से ही आते हैं। 2010 के विधानसभा चुनाव के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी को हटाकर पूर्वे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। विधानसभा में श्री सिद्दीकी को विधायक दल का नेता बनाया गया था। हलांकि प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व मंत्री आलोक मेहता और शिवचंद्र राम के नामों की भी चर्चा थी। मगर अचानक से फार्रवर्ड कार्ड खेलकर राजद ने बिहार की सियासत को गर्म हवा दे दी है। इससे सत्तारुढ़ दल के लिए भी राहें कठिन नजर आने लगी है। राजद में जो कुछ भी होता है उसमें लालू यादव की भूमिका रहती है।

माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह को पार्टी की कमान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर दिया गया है। जगदानंद सिंह की इमेज एक साफ और निर्विवाद नेता की रही है। वहीं, रामचंद्र पूर्वे ने कहा है, ‘मैं आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष 10 बरस तक रहा हूं और लालू यादव से मैनें कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष से मुक्त किया जाए और जगदानंद सिंह को बधाई देता हूं की पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना है आज नामांकन कर रहे हैं।’

BIHAR RJD POLITICS लालू प्रसाद के करीबी जगदानंद सिंह बनेंगे बिहार आरजेडी के अध्यक्ष
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections News|Saran Seat News|...5th Phase Voting में हाई प्रोफाइल सीट पर बूथ Capturing की बड़ी Entry

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें