मई,17,2024
spot_img

PATNA में कांग्रेसियों की जनवेदना मार्च में हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

spot_img
spot_img
spot_img
पटना में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
पटना में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

पटना, देशज टाइम्स न्यूज। बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में  भ्रष्टाचार समेत अन्य समस्याओं पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रविवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम से  निकली विशाल रैली की हड़ताली चौराहा पहुंचते ही हवा निकाल दी गई। पुलिस ने जमकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पानी की बौछार की गई।

बिहार कांग्रेस की ओर से इस मार्च में प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह अखिलेश सिंह शामिल समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन का मुद्दा देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या है। इस विरोध के लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।पुलिस ने हड़ताली मोड़ पर वज्र वाहन और वाटर कैनन लगाया था। शक्ति सिंह गोहिल सहित कांग्रेस के तमाम नेता जैसे ही हड़ताली मोड़ से आगे बढ़ने की कोशिश की उन पर पानी की बौछार शुरू की गई। इस दौरान आंसू गैस के चार गोले भी छोड़े गए। वाटर कैनन के बावजूद भी कांग्रेस के नेता डंटे रहे। पटना में आयोजित इस विरोध मार्च के माध्यम से कांग्रेस की मंशा सरकार को घेरने की की है।

जानकारी के अनुसार, रैली की अगुवाई बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कर रहे थे। केंद्रीय पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद राजेश मिश्रा भी शामिल थे। इसी बीच कांग्रेस की रैली सदाकत आश्रम से स्थानीय शहीद स्मारक तक जैसे ही आगे बढ़ी हंगामा हो गया। कांग्रेस के जनवेदना मार्च में भारी हंगामा के बीच पुलिस ने मार्च को हड़ताली मोड़ से आगे बढ़ने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें:  Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को 4 अपराधियों ने घेरा, 5 लाख लूटे, सीने में उतार दी 15 गोलियां, मौत पर बवाल

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए। आगे बढ़ने की कोशिश करने के बीच पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर मार्च को रोकने की कोशिश। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बिहार कांग्रेस का वेदना मार्च सदाकत आश्रम से शुरू हुई थी। बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में भ्रष्टाचार व किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरे हैं। कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,मदनमोहन झा,अखिलेश सिंह समेत कई नेता मार्च में शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों से झड़प खबर लिखे जाने तक जारी ही है।PATNA में कांग्रेसियों की जनवेदना मार्च में हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें