मई,21,2024
spot_img

उन्नाव RAPE पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत, दरिंदों ने जिंदा जलाया था

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

मुख्य बातें

  1. उन्नाव रेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत
  2. देर रात 11.40 पर कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
  3. रेप के आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था
  4. उन्नाव पीड़िता ने रात 11:40 बजे दिल्ली में ली अंतिम सांस
  5. 95 फीसदी जल चुकी थी बेटी, लखनऊ से लाया गया था दिल्ली
  6. उन्नाव पीड़िता ने मरने से पहले भाई से कहा- मैं जीना चाहती

    नई दिल्ली, देशज न्यूज। उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Victim ) की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक देर रात 11.40 पर कार्डियक अरेस्ट के बाद आखिरी सांस ली। रेप के दरिंदो ने जिंदा जलाने के प्रयास के बाद पाड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    लड़की उन्नाव की रहने वाली थी, जिसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था। वहीं पर केस चल रहा है। गुरुवार सुबह जब वह केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं।

    अस्पताल के सूत्रों ने बताया,पीड़िता पूरी तरह से जली हुई थी। सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता के लिए अलग आईसीयू कक्ष बनाया गया था और डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी भी कर रही थी. बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार खुद पीड़िता की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, लेकिन बचाया नहीं जा सका।उन्नाव RAPE पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत, दरिंदों ने जिंदा जलाया था

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें